Xpress News UP

निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्पित

Breaking News

Showing posts with label अपराध. Show all posts
Showing posts with label अपराध. Show all posts

16 September, 2022

16 September

लखीमपुर में पेड़ पर हमारी दो दलित बेटियों की लाश नहीं उत्तर प्रदेश की शासन व्यवस्था टंगी हुई मिली : दद्दू प्रसाद



लखनऊ :  बहुत ही दुख और शर्म की बात है कि पुलिस ने बलात्कार के बाद हत्या करके पेड़ पर लटकाए गए दलित बेटियों के शवों को बिना पंचनामा के पोस्टमार्टम करा दिया । दलितों के उत्पीड़न और अत्याचार के मामले में पुलिस हमेशा आरोपियों के साथ सांठगांठ करती नजर आती है इससे पता चलता है कि पूरा सिस्टम दलितों के प्रति कितना पूर्वाग्रहों से भरा हुआ है। सरकारें और सिस्टम जब दबाव में आते हैं तभी दलितों से शोषण के मामले में कार्यवाही करते हैं ।

लखीमपुर मामले में दोषियों के साथ-साथ उन पुलिसकर्मियों पर भी कार्यवाही होनी चाहिए जिन्होंने आरोपियों के साथ सांठगांठ करने की कोशिश की है ।


त्वरित कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन होगा । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को चाहिए कि अगर वह कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रहे हैं तो इस्तीफा दे दें । उनके शासनकाल में दलितों का उत्पीड़न लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी हम हाथरस के आंसू नहीं पोंछ पाए थे कि लखीमपुर में यह भयानक घटना घट गई ।


द्वारा : दद्दू प्रसाद, पूर्व कैबिनेट मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार एवं राष्ट्रीय संयोजक, सामाजिक परिवर्तन मिशन

25 July, 2022

25 July

कमल वालों की सरकार में चोरी हो गया हनुमान जी का मुकुट, साइकिल वालो ने नया मुकुट पहनाया

 


लखनऊ : लखनऊ में आलमबाग क्षेत्र में टेढ़ी पुलिया के निकट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से 14 जुलाई 2022 को हनुमान जी का चांदी का मुकुट और छत्र चोरी हो गया। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री विकास यादव को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव को प्रकरण की जानकारी दी। श्री अखिलेश यादव ने तत्काल मुकुट और छत्र की व्यवस्था का निर्देश दिया। 23 जुलाई 2022 को श्री महावीर हनुमान जी को मुकुट पहनाने के साथ छत्र भी लगा दिया गया।

    काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित शिवलिंग 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। गंगा के पश्चिमी तट पर स्थापित इस सुप्रसिद्ध मंदिर में शनिवार को सप्त ऋषि आरती के समय गर्भगृह में दो दर्शनार्थियों के प्रवेश पर कहासुनी हो गई। दर्शनार्थियों और मंदिर के सेवादारों में मारपीट की शिकायते दर्ज कराई गई है। पुलिस वहां थी पर उसने अपनी आंखे मूंद लीं।

    उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा में हर वर्ष हजारों कांवड़ यात्री भाग लेते हैं। ये गंगाजल लेकर कई स्थलों पर जलाभिषेक करने जाते हैं। इनको यात्रा में सुरक्षा देने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की है। भाजपा सरकार दिखावे के लिए डीजे की अनुमति देने के साथ पुष्पवर्षा का नाटक दिखाने में अव्वल है पर कांवड़ियों की सुरक्षा में घोर लापरवाही बरत रही है।

    हरिद्वार से गंगाजल लेकर ग्वालियर जा रहे आधा दर्जन कांवड़ियों को अलीगढ़-आगरा-राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की रात एक डम्पर ने रौंद दिया। मेरठ में कांवड़ खण्डित होने पर हंगामें में घंटो रास्ता जाम रहा। जनसामान्य और कांवड़ियों की सुविधा को देखने के साथ उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम सरकार का नैतिक कर्तव्य है। भाजपा सरकार को धार्मिक यात्रा में राजनीति करने से बचना चाहिए।

    स्पष्ट है कि भाजपा की नीति और नियत दोनों में खोट है। जनहित की योजनाओं में उसकी कोई रूचि नहीं है। भाजपा की सारी घोषणाएं थोथी साबित हुई है। भाजपा की डबल इंजन सरकार जनहित में कोई काम नहीं कर रही है। इस जनविरोधी भाजपा की डबल इंजन सरकार को अब भविष्य में जनता सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने के लिए तैयार है।

                   -प्रेस विज्ञप्ति (सपा)

23 July, 2022

23 July

अयोध्या में गांव की महिला ने लेखपाल पर लगाया अश्लीलता करने का आरोप



अयोध्या

तारुन थाना क्षेत्र के वेदापुर गांव निवासी श्यामा पत्नी लल्लन नामक महिला ने सीजेएम न्यायालय में (156)3/के तहत प्रार्थना पत्र देकर सहन दरवाजे की जमीन सीमांकन करने के नाम पर हल्का लेखपाल उदयराज तिवारी पर अश्लीलता करने का आरोप लगाकर राजस्व महकमे में हलचल मचा दी है ।

न्यायालय में दी अर्जी में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके सहन की जमीन गांव के बुधिराम, बाबूराम,सियाराम तीनो भाई कब्जा कर लिए है।उसी जमीन का सीमांकन करने को महिला ने बीकापुर तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था।उसी प्रकरण को निस्तारण कराने को लेखपाल बीते 1 जून को मौके पर गये थे।आरोप हैं कि उसी जमीन की पैमाइश करने की बात करने को लेकर महिला श्यामा को लेखपाल उसके घर के अन्दर लेकर चले गये और उनके साथ गये दो अन्य लोग घर के बाहर चारपाई पर बैठे रहे।आरोप है कि लेखपाल ने महिला के पति के बारे में पूछा और उसके कलकत्ता में होने की बात जानकर 5 हजार रुपये की मांग की न दे पाने पर महिला का हाथ पकड़कर उसे चारपाई पर खीच लिया और उसके साथ अश्लीलता की। महिला लेखपाल के चंगुल से किसी तरह छूट कर लेखपाल व उनके दोनों सहयोगियों को चले जाने को कहा तो सभी लोगो ने उसे भद्दी 2 गाली गुप्ता व जानमाल की धमकी दी ।

स्थानीय थाना पुलिस में पीड़िता ने शिकायत की।सुनवाई न होने पर जिलाधिकारी व एसएसपी को जरिये रजिस्ट्री पत्र भेजकर शिकायत किया।सुनवाई न होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया हैं। उधर प्रकरण में आरोपित लेखपाल उदयराज तिवारी का कहना है कि मैं मौके पर महिला के घर न जाकर पुलिस बल के साथ विवादित घूर गड्ढे की जमीन का स्थलीय निरीक्षण करने गया था जिसमे पाया गया कि उक्त जमीन पर बुधिराम,बाबूराम, सियाराम आदि भाइयो का अर्से से कब्जा हैं।महिला झूठ व फरेबी है उसका दो नाम है।दोनों नामो का अलग अलग प्रयोग कर शिकायती पत्र अधिकारियों के यहां देती रहती हैं और छल कपट करके उक्त जमीन हड़पना चाहती हैं और मेरे बिरोधियो के उकसाने पर मेरे खिलाफ ऐसा कृत कर रही हैं ।

02 November, 2021

02 November

आगामी चुनावों के मद्देनज़र पुलिसिया मुठभेड़ों को दिया जा रहा अंजाम



लखनऊ : आज़मगढ़ के कामरान का लखनऊ में हुए एनकाउंटर मामले को लेकर रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव के साथ मृतक के परिजनों ने डीजीपी से मुलाकात कर इस मामले की जांच करवाकर हत्या के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । इसके साथ ही रिहाई मंच ने यूपी प्रेस क्लब, लखनऊ में प्रेस वार्ता का आयोजन किया जिसमें मृतक की भाभी फरहत और भाई इमरान और चश्मदीद आसिफ समेत रिहाई मंच अध्यक्ष मुहम्मद शुऐब, मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉ संदीप पाण्डेय ने एनकाउंटर पर गंभीर सवाल उठाते हुए उसे ठण्डे दिमाग से की हत्या करार दिया । 


रिहाई मंच अध्यक्ष मुहम्मद शुऐब ने कहा कि कामरान के एनकाउंटर ने साफ कर दिया कि योगी आदित्यनाथ की ठोक दो नीति के तहत पुलिस ठेके पर हत्याएं करके एनकाउंटर का नाम दे रही है। इससे पहले भी झांसी में पुलिस पर पैसे लेकर फर्जी एनकाउंटर का आरोप लग चुका है । जब यूपी में पुलिस वालों के उपनाम चुलबुल पाण्डेय और सिंघम होंगे तो समझा जा सकता है कि  मनीष गुप्ता, विवेक तिवारी या कोई भी दूसरा पुलिस की गोली का कभी भी शिकार हो सकता है ।


मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित डॉ संदीप पाण्डेय ने कहा कि बीजेपी असली मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए सांप्रदायिक ध्रुवीकरण का प्रयास करती रहती है । देश में खेती-किसानी का संकट चरम पर है और किसान दस माह से आंदोलन पर हैं। महंगाई और बेरोजगारी थमने का नाम नहीं ले रही । अपनी नाकामी छुपाने को फर्जी मुठभेड़ जैसे कांड करवा रही है । 


मंगरावां रायपुर, थाना गंभीरपुर, आज़मगढ़ के कामरान की भाभी फरहत ने बताया कि वह सुबह चाय पीकर खेत को निकला था । फिर उसका पता नहीं चला । उसका कोई फोन नहीं आया । उसे खेत से ही गायब कर दिया गया ।


कामरान के भाई इमरान ने कहा कि उन्हें अपने 40 वर्षीय छोटे भाई के लखनऊ में पुलिस एनकाउंटर में मारे जाने की खबर 27 अक्टूबर 2021 की रात तकरीबन 9 बजे के करीब मिली । पोस्टमार्टम के बाद उसकी लाश देखी तो मालूम हुआ कि उसके ऊपर और नीचे के दो-दो दांत टूटे हुए थे, बाईं आंख फोड़ी हुई थी, दाहिने हाथ की कलाई और कंधा टूटा हुआ था, दोनों हथेलियां काली थीं, कान से रिसा खून था जिससे लगता है कि कान का पर्दा फट चुका था । गला रस्सी से घोंटा हुआ दिख रहा था, एक गोली नाभि के पास और दूसरी सीने के दाहिनी तरफ लगी है। लाश को इस स्थिति में देखकर साफ पता चलता है कि उसे पहले बेरहमी से मारा-पीटा गया और फिर गोली मारी गयी । इससे साफ जाहिर होता है कि यह एनकाउंटर नहीं बल्कि हत्या है । मेरे भतीजे अमीन को 27 अक्टूबर की शाम 4 बजे के करीब कामरान ने फोन कर कहा कि वह पांच मिनट में आ रहा है, जिसके बाद उसके एनकाउंटर की खबर ही मिली । वहीं पास की विसहम बाजार में और वहां हो रहे बॉलीवाल खेल के मैदान में मौजूद लोगों ने भी कहा कि साढ़े तीन-चार बजे के बीच में कामरान को लोगों ने वहां देखा था । इससे लगता है कि उसे उसी के बाद उठा लिया गया था । इसके पहले भी उसे एक फर्जी मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था । बीते प्रधानी के चुनाव में भी और उसके बाद भी गांव के कुछ लोगों ने उसे फंसाने की लगातार कोशिश की । इस मामले में हमें साफ लगता है कि मेरे विरोधियों मोहम्मद राशिद पुत्र कलाम, हासिम पुत्र सुफियान, सऊद पुत्र इस्तियाक, सादिक पुत्र कलाम, अब्दुर्रहमान पुत्र अब्दुल मन्नान, जलालुद्दीन पुत्र अबरार, रिज़वान पुत्र नबी शेख, इब्राहिम पुत्र इम्तियाज और अन्य ने पुलिस के साथ मिलकर कामरान को अगवा करवाया उसकी हत्या करवा दी । इसमें से मोहम्मद राशिद और अब्दुर्रहमान ने विदेश में रहकर इस साजिश को अंजाम दिलवाया । अब इस गुनाह को एनकाउंटर कहा जा रहा है ।


आसिफ ने बताया कि 30 अक्टूबर की शाम को खालिसपुर के पास श्मशान घाट के सामने सड़क के किनारे खून फैला हुआ दिखा, वहीं सामने के खेत में चप्पल, टीशर्ट, कैफरी, पानी की बोतल पड़ी थी और पूरे खेत में जूतों के निशान थे । दूसरे दिन वहां जाने पर देखा कि गिरे खून की जगह को पानी से धुल दिया गया था । चप्पल, टीशर्ट, कैफरी आदि वहां से गायब थी और रात में ही खेत जोत दिया गया था । 


कामरान के भाई कहते हैं कि स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध है । सामानों और सबूतों का रातों-रात गायब हो जाना इस संदेह को पुख्ता करता है कि यह एनकाउंटर नहीं, हत्या का मामला है । अभी तक हमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। 27 की रात जब पुलिस ने एनकाउंटर की सूचना बाजार में दी तो यह भी कहा कि गांव के तीन लोग और अभी टारगेट पर हैं । 


मृतक के परिजनों ने इस मामले की जांच करवाकर हत्या के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की । इस मामले के बाद परिवार और ग्रामवासी भयभीत हैं, अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। ऐसे में सुरक्षा की गारंटी की मांग की ।


रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि जिस तरह से इस मामले को मुख्तार अंसारी से जोड़ा जा रहा है वो साफ करता है कि योगी की ठोक दो नीति के तहत ये एनकाउंटर किए जा रहे हैं । आगामी चुनावों के चलते पुलिसिया मुठभेड़ों को अंजाम दिया जा रहा है। गांव के आपसी विवाद को परिजन मुठभेड़ का कारण मानते हैंब। इसके पहले भी झांसी में पुलिस द्वारा मुठभेड़ के नाम पर धन उगाही का आरोप सामने आ चुका है । अगर किसी के इशारे पर पुलिस ने इस मुठभेड़ को अंजाम दिया है तो ये मानवाधिकार का गंभीर मामला है । हम मांग करते हैं कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच करायी जाए ।


(विज्ञप्ति)

29 October, 2021

29 October

गोसाईगंज के सजायाफ्ता भाजपा विधायक खब्बू तिवारी की बढ़ी मुस्किलें, लूट के पुराने मामले में कोर्ट ने किया तलब



जौनपुर/लखनऊ -

जनपद अयोध्या की 276 - गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी के लिए मुस्किले बढ़ती जा रही हैं । अभी वो कुछ दिन पहले फर्जी अंकपत्र लगा कर एडमिशन लेने के पुराने मुकदमे में पांच साल की सज़ा काट हैं ।

 इस प्रकार फर्जी डिग्री लगाकर चुनाव लडने के कारण एमपी एमएलए कोर्ट ने इनको अयोग्य घोषित करते हुए 5 साल की सजा सुनाई अब एक पुराने मामले में जौनपुर  कोर्ट ने इनको तलब किया है ।

      ये मामला वर्ष 1997 में लूट का है जौनपुर के सिगरामऊ थाना अंतर्गत लूट के दौरान एक हत्या भी हुई थी । जिसमे इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी को नामजद आरोपी बनाया गया था और गाड़ी के साथ सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया था ।

 गौरतलब यह है कि इसमें खब्बू तिवारी ने आज तक जमानत ही नहीं कराई और न ही किसी भी चुनावी हलफनामे में इसका कोई जिक्र भी किया । इस घटना की गंभीरता को इसी से समझा जा सकता है कि पूरी केस फाइल ही कोर्ट से लूट ली गई थी । जिसपर उच्च न्यायालय के आदेश पर फिर से केस खोला  गया है । इसी मामले में जौनपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने खब्बू तिवारी को 9 नवंबर 2021 को कोर्ट में तलब किया है । 

इसके अतिरिक्त खब्बू तिवारी के गृहजनपद बस्ती में उनके लाइसेंसी अस्त्र का लाइसेंस जिलाधिकारी द्वारा निरस्त करने के बाद भी अस्त्र को मालखाने में जमा न कराए जाने का मामला भी उनपर चल रहा है । 



02 September, 2021

02 September

कांग्रेस ने बनाई नई कमेटी करेगी राष्ट्रीय मुद्दों पर आंदोलन


नई दिल्ली : 

राष्ट्रीय मुद्दों पर आंदोलनों की योजना बनाने के लिए सोनिया गांधी ने गठित की कमेटी ।

दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में 09 सदस्यीय कमेटी बनी ।

कमेटी में प्रियंका गांधी का भी नाम शामिल है ।

राष्ट्रीय मुद्दों पर आंदोलन की कमेटी इस प्रकार है :-



23 July, 2021

23 July

समाचार समूहों पर छापेमारी भाजपा सरकार की कायरतापूर्ण कार्यवाही

 



लखनऊ :

     अखिल भारतीय कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी धीरज गुर्जर ने समाचार पत्र व टीवी चैनल  समूह पर भाजपा सरकार के इसारे पर आयकर विभाग की छापेमारी को बदले की भावना से की गयी कार्यवाही बताते हुए कहा कि भाजपा व राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ देश मे तानाशाही पूर्ण शासन का उत्तर कोरिया मॉडल लागू करने के लिये संवैधानिक व लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता प्रभावित करने के लिये दमनात्मक कार्यवाही पर उतारू है । भाजपा पूरी तरह से लोकतंत्र व निष्पक्ष पत्रकारिता की शत्रु के रूप में सबको दबाने की हर कदम साजिश कर रही है । कांग्रेस ऐसी दमनात्मक कार्यवाही का विरोध सड़क से संसद तक करेगी और पीड़ितों के साथ खड़ी है ।


राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा समाचार समूहों पर छापेमारी भाजपा सरकार की कायरतापूर्ण कार्यवाही है अगर उसमें हिम्मत है तो वह निष्पक्ष पत्रकारिता का सामना करते हुए अपनी जवाबदेही संविधान के अंतर्गत सुनिश्चित करे, उन्होने कहा कि भाजपा अपनी सरकार की विफलताओं से बौखलाकर हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी से लेकर अनेक विपक्षी नेताओ सहित न्यायधीशों,नौकरशाहो,अपनी ही सरकार के मंत्रियों की जासूसी कराकर सत्ता को नियंत्रित करने का पाप कर रही है जो कांग्रेस के रहते सम्भव नही है ।


  कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि भाजपा सत्ता के अहंकार में संवैधानिक व लोकतांत्रिक व्यवस्था को गुलाम बनाने पर आमादा है । इसी लिये उसने भारत समाचार समूह व भाष्कर समूह का उत्पीड़न करने के लिये कायराना हरकत करते हुए आयकर के छापे डलवाये है जिसे बर्दास्त नही किया जाएगा ।

        उन्होने कहा कि भारत की परिपक्व जनता सब देख रही है, भाजपा के अहंकार से देश को मुक्ति दिलाने का समय है और इसके लिये कांग्रेस सड़क से संसद तक संघर्ष कर समवैधानिक व लोकतांत्रिक संस्थाओं की रक्षा करेगीं ।



 (प्रेस विज्ञप्ति)

18 July, 2021

18 July

कानपुर में योगी सरकार की पुलिस के दारोगा ने महिला के सीने पर चढ़ कर मारा



कानपुर :

कानपुर देहात - वही कानपुर देहात में दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है जहां खाकी ने महिलाओ की मर्यादा की सारी सीमाये तार तार कर दी है । अभी लखीमपुर की घटना को चन्द रोज भी नही हुए कि योगी की पुलिस ने फिर अपना आपा खो दिया है ।

मामला कानपुर देहात के भोगनीपुर थाने के गांव दुर्गदास पुर का है जहां सम्बन्धित चौकी इंचार्ज दारोगा महेन्द पटेल ने और चार सिपाहियों ने एक परिवार पर कहर ढहा दिया ।



बिना महिला सिपाही के पीडित के घर दविस देने पहुचे चौकी इंचार्ज ने पूरे परिवार की महिलाओ को चौकी इंचार्ज नेे शिवम की मां श्यामा देवीपत्नी इंदजीत को गिरा गिरा कर मारा व पीडिता के सीने पर चढ़ा गये जब अपनी सास को बचाने आयी बहू आरती को भी चौकी इंचार्ज ने नही छोड़ा और उसको गिरा कर सीने पर चढ गये । शिवम को भी गिरा गिरा कर पूरे गांव के सामने मारते हुये दारोगा जी थाने ले गये जबकि पीडित पक्ष के विरूद्ध कोई एनसीआर तक नहीं है सम्बन्धित मामले को लेकर पीडित परिवार बिल्हौर से विधायक श्री भगवती प्रसाद सागर जी से दिनांक 16/07/21 को मिला और परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होने का अंदेशा बताया जिस पर तुरन्त संज्ञान लेते हुए मा. विधायक जी ने आई जी कानपुर जोन को सम्बन्धित घटना से अवगत करा दिया था किन्तु आई जी साहब व मा. विधायक जी के आदेश को ना मानते हुये चौकी इंचार्ज ने अमानवीय कृत को अंजाम दिया अब देखना है कि महिलाओं के सम्मान में हमेशा आवाज बुलंद करने वाले प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी इसमें कब तक न्याय करते हैं ।

 (साभार)

11 July, 2021

11 July

यूपी की राजधानी लखनऊ में पकड़े गए अलकायदा के दो आतंकवादी

 


लखनऊ :


यूपी एटीएस का लखनऊ में बड़ा ऑपरेशन, अलकायदा के 2 आतंकवादी पकड़ने का दावा, लखनऊ के दुबग्गा इलाके में पकड़े गए आतंकी, कुछ विदेशी असलहे भी बरामद हुए हैं, जीके गोस्वामी की अगुवाई में ऑपरेशन, एक हफ्ते से आतंकियों को ट्रेस कर रही टीम । पकड़े गए आतंकियों के कनेक्शन अलकायदा से,प्रेशर कूकर बम के मटेरियल भी बरामद हुए, बम स्क्वायड को मौके पर बुलाया गया, आस पास के मकानों को खाली कराया गया,एटीएस ने मकान को अपने घेरे में लिया ।

दोनों ही ट्रेंड आतंकी हैं । इनकी योजना तीन दिन में लखनऊ में एक सांसद के साथ अन्य भाजपा नेताओं को बम विस्फोट में उड़ाने की थी । इनके पास से भारी मात्रा में विस्फोटक मिला है । इस मकान से एटीएस को दो प्रेशर कुकर बम तथा एक अर्धनिर्मित टाइम बम मिला है । बम को निष्क्रिय करने के लिए बम डिस्पोजल स्क्वॉड मौके पर पहुंचा है । प्रेशर कुकर बम को निष्क्रिय करने की तैयारी के बीच में पता चला है कि यहां पर मौजूद लोगों की योजना तीन के अंदर भाजपा के सांसद व अन्य नेताओं को बम से उड़ाने की थी ।


(Via सोशल मीडिया)

08 July, 2021

08 July

उन्नाव में तैनात पुलिस अधिकारी महिला सिपाही के साथ होटल में रंगरलियां मनाते पकड़े गए, पढ़िए पूरी ख़बर ...

 

प्रतीकात्मक तस्वीर 


कानपुर - 

महिला सिपाही के साथ होटल में रंगरेलिया मनाते पकड़े गए उन्नाव में तैनात सीओ । कल एसपी उन्नाव से घर जाने के लिए ली थी छुट्टी । पर्सनल और सीयूजी मोबाइल बंद कर माल रोड के होटल में मना रहे थे रंगरेलिया । दोनो मोबाइल बंद होने पर पत्नी ने किया था एसपी उन्नाव को फ़ोन ।

 एसपी ने सर्विलांस टीम और सीओ सिटी को लगाया था तलाश में ।  पत्नी ने दोनो  मोबाइल बंद होने पर जताई थी हत्या की आशंका । सीओ सिटी और सर्विलांस टीम ने होटल के कमरा नंबर 201 से सीओ और महिला सिपाही को को आपत्तिजनक हालत में किया बरामद । फीलखाना थानां क्षेत्र में है होटल ।

 (वायरल न्यूज़)

15 June, 2021

15 June

पूर्व विधायक अभय सिंह के ऊपर हो रहे पुलिसिया उत्पीड़न से नाराज नेताओं ने पुलिस महानिदेशक को भेजा पत्र


अयोध्या : समाजवादी युवा फ्रण्टल संगठन नेे पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या से मुलाकात करके समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अभय सिंह पर ठेकेदार सुरेश कालिया के बयान पर दर्ज मुकादमें की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुये पुलिस महानिदेशक को सम्बोधित पत्र दिया ।

समाजवादी युवजन सभा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में फ्रण्टल संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक अभय सिंह को क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के चुनाव को दृष्टगत रखते हुए आरोपी बनाया गया है । क्योंकि जनपद के पंचायत चुनाव में जो परिणाम आये है उनमें समाजवादी पार्टी का बोलबाला है। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव को बाधित करने के लिए समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगो को प्रताड़ित किया जा रहा है ।

           विगत दिनो युवजन सभा गोशाईगंज के विधान सभा अध्यक्ष भानू यादव, नीरज सिंह, अनवर अली, सन्दीप यादव उर्फ सनी यादव, सियाराम यादव जैसे कार्यकर्ताओं पर भी फर्जी मुकदमें दर्ज करके प्रताड़ित किया जा रहा है । यही नही स्थानीय पुलिस कहती है कि आप लोग क्षेत्र छोड़ दो आपको कुछ नही होगा । युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जयसिंह यादव ने बताया कि पूरे प्रकरण को महानिरीक्षक महोदय केे संज्ञान में ला कर निष्पक्ष जांच एवं न्याय की मांग की गई है । मुलायम सिंह यादव यूथ विग्रेड के जिला अध्यक्ष शोएब खान ने कहा कि यदि समाजवादियों को न्याय नहीं मिलेगा तो हम सभी लोग आगे आन्दोलन की रणनीत तय करेंगे । वरिष्ठ छात्र नेता राजू यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग प्रशासन एवं पुलिस से डरने वाले नही है, माननीय विधायक अभय सिंह पद दर्ज मुकदमे यदि वापस नही लिए गए तो हम सभी नौजवान आन्दोलन के लिए बाध्य होगें । इस मौके पर अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष राशिद जमील बीकापुर विधान सभा अध्यक्ष के0 के0 पटेल, पूर्व प्रदेश सचिव मो0 सुहैल, छात्र नेता राजू यादव, दीपक यादव राधे, मोहित यादव, जूनैद खान, शशांक यादव, मो0 आज़म आदि लोग मौजूद रहे ।

 -आर एस यादव, फैजाबाद

15 June

राममंदिर चंदे के धन के घोटाले को लेकर महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास को घेरा दिया धरना, चंदा चोर-गद्दी छोड़ के लगाए जबर्दस्त नारे



"महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसिया बर्बरता, लाठी चार्ज के साथ रस्सियों से बांधकर खींचा"

लखनऊ : अयोध्या में श्री राममंदिर के लिये ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद में जनता द्वारा दिये गए चंदे का गबन घोटाला करने के विरोध में महिला कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर जमकर धरना देकर चंदा चोर-गद्दी छोड़ के जबरदस्त नारो के साथ प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारी महिलाओ के साथ योगी सरकार की पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करने के साथ रस्सियों से बांधकर घसीटा जिसमे कांग्रेस नेत्री करिश्मा ठाकुर व प्रतिभा अटल पाल सहित अनेक महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हुई, पुलिस ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर लिया ।



महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीरामन्दिर ट्रस्ट द्वारा लगभग 16 करोड़ रुपये का जमीन खरीद के नाम पर घोटाला करने के विरोध में मुख्यमंत्री आवास को आज घेर कर  धरना दिया, महिलाएं मुख्यमंत्री आवास तक पहुचने में सफल रहीं। उन्होंने वहां जमकर नारेबाजी करते हुए चंदा चोर, गद्दी छोड़ के नारे मुख्यमंत्री के गेट पर चढ़कर लगाए जिस पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ  पुलिस ने बर्बरतापूर्वक, लाठी चार्ज किया लेकिन महिलाओं के हौसले पस्त नही हुए वह लगातार चंदे की रकम का घोटाला करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि भगवान राम की आस्था का दोहन कर अरबो का चंदा जमा कर हिसाब न देने वाले अब धन गबन कर आस्था का अपमान करने के साथ आर्थिक अपराध कर रहे हैंे, पूरे प्रकरण की सीबीआई व ईडी से जांच कराने के साथ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को इस घोटाले की जिम्मेदारी लेते हुए पदों से त्यागपत्र देना चाहिये ।


कांग्रेस के श्री सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, अनूप गुप्ता, दिनेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह, कृष्णकान्त पांडेय, सचिन रावत, विशाल राजपूत, अभिषेक बाजपेयी, वेदप्रकाश त्रिपाठी आदि ने पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी महिला  कार्यकताओं की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र पर योगी सरकार का हमला निंदनीय है, चंदा चोरों को एक एक पैसे का हिसाब देना पड़ेगा ।

    गिरफ्तार होने वाली कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओ में जोन अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा अटल पाल, करिश्मा ठाकुर, सुशीला शर्मा, उरूसा राना, शबनम आदिल, शालू, रंजना सिंह, उज्मा बेगम, शिल्पी यादव, सावित्री देवी, कंचन पांडेय,रानी कठेरिया, रुबीना खातून, रीता मिश्रा, कंचन उपाध्याय, पुष्पा सेंगर, निशा सिंह आदि प्रमुख थी ।

देखिए विडियो

 (प्रेस विज्ञप्ति), 14 जून 2021

15 June

पत्रकार हत्याकांड मामले में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल जाएगा प्रतापगढ़


लखनऊ : जनपद प्रतापगढ़ के कटरा रोड पर 13 जून, 2021 को एक इलेक्ट्रानिक चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के सम्बन्ध में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक के निर्देश पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी का 6 सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल 15 जून को प्रतापगढ़ पहुॅंचकर पीड़ित परिवारजनों से मिलकर उनसे घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करेगा व इस सम्बन्ध में स्थानीय प्रशासन से मिलकर पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने की मांग करेगा ।

             उक्त जानकारी देते हुए उ0प्र0 कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में सोहिल अख्तर अंसारी विधायक, उपाध्यक्ष-उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी, प्रदेश महासचिव सुशील पासी, प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जयकरण वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार मिश्रा एवं उ0प्र0 युवा कांग्रेस पूर्वी जोन के पूर्व अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी शामिल रहेंगे ।

श्री सिद्दीकी ने बताया कि यह प्रतिनिधि मंडल घटना की पूरी जानकारी प्राप्त करने के उपरान्त अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगा ।

  (प्रेस विज्ञप्ति)

14 June, 2021

14 June

कच्ची शराब बनाने के लिए लकड़ी ले जाने से रोकने पर मां - बेटी की जमकर पिटाई



अयोध्या : शराब बनाने के लिए लकड़ी ले जाने से रोकना महिला व उसकी बेटी को पड़ा भारी । अवैध कच्ची शराब कारोबारियों ने महिला व उसकी बेटी की जमकर की पिटाई । चोटिल माँ बेटी ने रविवार तारुन थाने पहुँच इलाक़ाई पुलिस से शिकायत कर शराब कारोबारियों पर कार्यवाही करने को गुहार लगायीं हैं । 

थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव पंचायत की डगराभारी निवासी महिला सुशीला पत्नी मनीराम निषाद ने आरोप लगाया कि उसके पट्टीदार संजय पुत्र पतिराम व उनके बेटे सुरेंद्र गूलर की सूखी लकड़ी अकेले दारू बनाने को उठा ले जा रहे थे । जिसमें उसका भी हिस्सा हैं । महिला ने बिना बंटवारा किये लकड़ी अकेले ले जाने का विरोध किया तो उपरोक्त दोनो लोगो के अलावा संजय की बेटी अंतिमा व राम उजागिर की बेटी निशा ने मिलकर महिला सुशीला व उसकी बेटी को बेरहमी से उसके घर मे घुसकर उसे मारा पीटा । उधर पुलिस के आरोपियों के घर पहुँचने पर सभी लोग घर छोड़कर भाग खड़े हुये । पीड़िता ने एसएसपी से शराब कारोबारियों पर कार्यवाही करने की मांग की है ।


07 June, 2021

07 June

जेल में बंद खान मुबारक का शार्प शूटर परवेज मुठभेड़ में ढेर


 लखनऊ-  एक लाख रुपए का इनामी बदमाश परवेज मुठभेड़ में ढेर हो गया । गोरखपुररर के चिलवा ताल में एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारा गया परवेज़ । ये अंबेडकरनगर का कुख्यात बदमाश और खान मुबारक़ गैंग का शूटर था ।

 

हरदोई जेल में बंद खान मुबारक का शार्प शूटर परवेज मुठभेड़ में ढेर हुआ, यह खबर आते ही जुर्म की दुनिया एक बार फिर एसटीएफ के नाम से कांप उठी होगी । यूपी एसटीएफ ने गोरखपुर में एक लाख के इनामी परवेज को मार गिराया ।

 बसपा नेता जुगराम मेहंदी की हत्या में आरोपी परवेज फरार चल रहा था । खान मुबारक के जेल जाने के बाद परवेज वसूली का पूरा धंधा संभाल रहा था ।

एसटीएफ ने गोरखपुर में मार गिराया खान मुबारक का दाहिना हाथ कहे जाने वाले परवेज को । इसके साथ ही खान मुबारक को बड़ा झटका लगा है इससे पहले उसकी तमाम अवैध दुकानों को प्रशासन ने बुलडोजर से गिरा दिया था ।

 

07 June

मथुरा में गाय के नाम पर हत्या के लिए योगी आदित्यनाथ जिम्मेदार : रिहाई मंच

 


योगी सरकार में पल रहे हैं गौरक्षक के नाम पर आतंकी


लखनऊ : रिहाई मंच ने मथुरा में कथित गो रक्षकों द्वारा पशु व्यापारी की हत्या को उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनाव पूर्व साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण का षणयंत्र बताया ।


रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि मथुरा में पशु व्यापारियों के साथ कथित गौरक्षकों द्वारा की गई मारपीट और गोली मारने की घटना में शेरा नामक व्यापारी की मौत और उसके अन्य साथियों को गंभीर रूप से घायल किए जाने की घटना साम्प्रदायिक ध्रुवीकरण की सुनियोजित साजिश का नतीजा है ।


       उन्होंने कहा कि पंश्चिम बंगाल चुनावों में पराजय के बाद उत्तर प्रदेश में मॉबलिंचिंग और धार्मिक स्थलों पर हमले जैसी साम्प्रदायिक घटनाओं में तेजी आई है । जहां इसमें एक ओर सत्ता का संरक्षण प्राप्त गुंडे मॉबलिंचिंग की घटनाएं अंजाम दे रहे हैं तो वहीं बाराबंकी और खतौली में अदालती आदेशों को दरकिनार करते हुए मस्जिदें गिराने में प्रशासन की भूमिका रही है ।


      मंच महासचिव ने कहा कि कोसीकलां थानाध्यक्ष ने पशु व्यपारियों के खिलाफ गौतस्करी का जबकि अज्ञात ग्रामीण के खिलाफ शेरा की हत्या का मुकदमा दर्ज किया है । उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि जब अस्पताल में भर्ती घायल व्यापारी बार-बार कह रहे हैं कि उन्होंने गाय चुराई नहीं थी बल्कि ग्रामीणों से खरीदी थी तो ऐसे में बिना किसी प्राथमिक जांच के मात्र कथित गौरक्षकों के आरोप पर गौ तस्करी का मुकदमा दर्ज करने का क्या औचित्य हो सकता है ? उन्होंने कहा कि इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि आने वाले समय में शेरा की हत्या का आरोप भी उसके साथी व्यापारियों पर लगा कर असल हत्यारों को क्लीन चिट दे दी जाए ।


         राजीव यादव ने कहा कि चार साल बाद भी सरकार के पास अपने कारनामे बताने के लिए कुछ नहीं है और कोरोना महामारी के दौरान नदियों और नदी के तटों पर पड़ी लाशों से सरकार की अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी हुई है । सरकार अपनी नाकामियों पर परदा डालने और चुनाव से पहले पूरी तरह साम्प्रदायिकता की शरण में आ गई है ।


 - राजीव यादव, महासचिव, रिहाई मंच (प्रेस विज्ञप्ति)


03 June, 2021

03 June

उन्नाव के बिकरू कांड (विकास दुबे) में एक आरोपित के समर्थन में आए भाजपा एमएलसी



 लखनऊ : भाजपा एमएलसी उमेश द्विवेदी सरकार के एक फैंसले केे एक फैसले के खिलाफ खड़े हो गए हैं । उन्होंने उन्नाव के बहुचर्चित विकास दुबे कांड (बिकरू कांड) में जेल में निरुद्ध खुशी दुबे की पैरवी की है ।



गौरतलब है कि खुशी दुबे जो कि विकास दुबे के रिश्तेदार और सहयोगी की नव विवाहिता थी उसे भी पिछले साल जेल में डाल दिया गया था और इस समय वो बहुत बीमार है । बीमारी की अवस्था में उसे जेल में रखना अमानवीय है । 
खुशी के स्वास्थ को देखते हुए उसे मेदांता अस्पताल भर्ती कराया गया है लेकिन अभी उसपर कोई आरोप सिद्ध नहीं हुआ है अतः उसे रिहा किया जाना चाहिए ।

30 May, 2021

30 May

अधिवक्ता के घर पुलिस की छापेमारी, लूट और तोड़फोड़, आक्रोशित वकीलो ने थाने का घेराव किया


         लखनऊ : जानकीपुरम सेक्टर एच में शुक्रवार देर रात अधिवक्ता राम प्रकाश सिंह के घर जानकीपुरम थाने की क्राइम टीम ने छापेमारी की । छापेमारी के दौरान घर में तोड़फोड़ कर फायरिंग की । घटना से आक्रोशित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने पुलिस टीम पर 11.50 लाख रुपये व अन्य कीमती सामान लूट का आरोप लगाकर गुडंबा थाने का घेराव कर शनिवार दोपहर घंटों हंगामा किया । वहीं, बवाल बढ़ता देख डीसीपी उत्तरी ने दबिश देने गए दारोगा और सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस टीम का दावा है कि वह अधिवक्ता के घर छुपे जानलेवा हमले के आरोपित को पकड़ने के लिए गई थी ।

अधिक्ता राम प्रकाश सिंह जानकीपुरम सेक्टर एच में रहते हैं । शुक्रवार देर रात घर पर काम करने वाला सूरज खाना बना रहा था। जबकि चालक सूरज सिंह गेट के बाहर खड़ा था । इस बीच सादे कपड़ों में जानकीपुरम थाने की क्राइम टीम से दारोगा सुधांशु और सिपाही राधा रमण समेत अन्य पुलिस कर्मी गाड़ी से उतरे और खुली पिस्टल लेकर घर के अंदर दौड़े । दरवाजा बंद किया तो वह तोड़ दिया । इसके बाद धड़धड़ाते हुए घर के अंदर घुसे और तोड़फोड़ करने लगे । उन्होंने जानलेवा हमले के आरोपित वीरू पटेल के घर में छुपे होने की बात पूछी । मना करने पर गाली-गलौज करने लगे । पुलिस टीम ने चेंबर का फर्नीचर तोड़ दिया। इसके साथ ही अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ डाले । घर में रखी 11.50 नकदी व अन्य कीमती सामान लूट लिया । पुलिस कर्मियों ने पिस्टल और रिवाल्वर की बट राम प्रकाश, सूरज और सूरज सिंह को पीटा । जाते समय स्कार्पियो कार के टायरों में सूजा घोप दिया । कई राउंड फायरिंग की। घटना से इलाके में दहशत फैल गई ।

- अमित सिंह

28 May, 2021

28 May

महामारी से लड़ने के बजाए सरकारी संरक्षण में कहीं मस्जिद विंध्वंसीकरण तो कहीं माॅब लिंचिग




लखनऊ : रिहाई मंच ने बाराबंकी के बाद खतौली में मस्जिद ढहाए जाने के लिए प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि देश की जनता कोरोना से मर रही है और योगी-मोदी सांप्रदायिक राजनीति और चुनावी पैतरेबाजी कर रहे हैं । मंच का दल सूबे में सत्ता संरक्षण में हो रहे दमन-उत्पीड़न की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए पीड़ितों से मुलाकात करेगा ।

रिहाई मंच अध्यक्ष मुहम्मद शुऐब ने कहा कि कोरोना महामारी से लड़ने के बजाए अपनी नाकामियों को छिपाने और ध्रुवीकरण करने के लिए कभी मस्जिद को ढहाया जा रहा है तो कभी मुस्लिमों को सांप्रदायिक हमले का शिकार बनाया जा रहा है । 31 मई 2021 तक हाईकोर्ट द्वारा रोक के बावजूद बाराबंकी के बाद मुजफ्फरनगर के खतौली में प्रशासन ने मस्जिद को निशाना बनाया, यह खुलेआम कोर्ट की अवमानना है ।

रिहाई मंच महासचिव राजीव यादव ने कहा कि उन्नाव के बांगरमऊ में पुलिस पर 18 साल के सब्जी विक्रेता फैसल को पीट-पीटकर मार डालने का आरोप है । मुरादाबाद में मीट विक्रेता शाकिर को भीड़ द्वारा लाठी-डंडों से पिटाई, बरेली में हाफिज इशहाक की गोली मारकर हत्या, चित्रकूट की जेल में मेराजुद्दीन, मुकीम और अंशु दीक्षित की हत्या, फिलीस्तीन के समर्थन में झंडा लगाने की अपील के नाम पर आजमगढ़ के यासिर अख्तर की गिरफ्तारी जैसी घटनाओं का सिलसिला है। साफ करती कि यह घटनाएं कोई संयोग नहीं बल्कि सुनियोजित साजिश के तहत हो रही हैं ।

जालौन के शहर कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें छह-सात युवक न सिर्फ उसे लात-घूसों से पीट रहे हैं बल्कि एक हमलावर ने उस पर पेशाब भी किया। बरेली के थाना वारादरी के जोगी नवादा में मास्क न पहनने पर एक युवक के हाथ-पैर में कीलें ठोकने का आरोप पुलिस पर लगा है ।  रायबरेली में पांच युवकों को रात भर चौकी में पीटने और मऊ के थाना मोहम्दाबाद में युवक को पीटते हुए थाने ले जाने का आरोप पुलिस पर लगा है ।

रिहाई मंच ने कहा कि कोरोना में हमने लोगों को आक्सीजन, वेंटीलेटर, दवा, अस्पताल की कमी की वजह से दम तोड़ते देखा वहीं योगी-मोदी का वाराणसी माडल बताकर फिर से सरकारी नाकामी को छिपाने की कोशिश की जा रही है । यह बताने की बेशर्म कोशिश है कि नदियों के किनारे जो शव दफनाए गए, वह रीति रिवाज का हिस्सा है । इसी कड़ी में योगी जी को यह भी बताना चाहिए कि अगर वह रीति रिवाज है तो उसके ऊपर के पीतांबर को हटाने की कौन सी परंपरा है । सच्चाई तो यह है कि नदियों के किनारे पुलिस द्वारा भी शवों को दफनाने की खबरें आईं है । जब मीडिया में तस्वीरें आईं कि कैसे लाशें गंगा में उतरा रही हैं, दफनाई गई हैं तब जाकर सरकार जागी । इससे आम आदमी तक जान गया गया है कि सरकार को उसके स्वास्थ्य को लेकर कोई चिंता नहीं है । योगी आदित्यनाथ के झांसी दौरे के समय जब डाक्टरों ने मेडिकल कालेज में व्यवस्था बेहतर करने के संदर्भ में उनसे मिलना चाहा तो उन्हें पुलिस ने डिटेन कर लिया । डाक्टरों ने मांग पत्र में कहा कि प्रायः देखा जाता है कि जब कोई प्रशासनिक दौरा होता है तभी दवाइयां प्रदान कराई जाती हैं । ऐसे में मेडिकल कालेज में दवाईयों को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराया जाए । इससे साफ होता है कि इस विकट परिस्थिति में भी महामारी को लेकर सरकार गंभीर नहीं है ।

 "रिहाई मंच सूबे में सत्ता संरक्षण में हो रहे दमन-उत्पीड़न की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए पीड़ितों से करेगा मुलाकात"

     28 मई 2021
    द्वारा - राजीव यादव, रिहाई मंच

26 May, 2021

26 May

ब्रेकिंग : बरेली में पुलिस ने को जुल्म की इंतेहा, युवक के ठोका कील

 


बरेली :  उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मास्क न लगाने पर यूपी पुलिस ने युवक के हाथ और पैर में कील ठोक दी । अंग्रेज़ो के दौर में भी पुलिस शायद इतनी क्रूर नही थी जितनी आज के दौर में हो गई है ।


उरई में सब्ज़ी बेचने वाले की पीट-पीटकर हत्या करने वाली पुलिस का चेहरा दिन व दिन बेहद क्रूर होता जा रहा है ।


जब तक ज़ालिम पुलिस वाले पुलिस में बने रहेंगे तब तक जनता पुलिस को देखकर सुरक्षित महसूस करने की जगह खौफ़ खाती रहेगा ।

जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो इंसाफ के लिए कहाँ जाएं.?

 Via सोशल मीडिया