Xpress News UP

निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्पित

Breaking News

Showing posts with label लखनऊ राजधानी क्षेत्र. Show all posts
Showing posts with label लखनऊ राजधानी क्षेत्र. Show all posts

23 July, 2022

23 July

समाजवादी पार्टी ने जारी किया शिवपाल सिंह यादव और ओमप्रकाश राजभर के लिए पत्र .....



नई दिल्ली/लखनऊ :

समाजवादी पार्टी की ओर से सख्त कदम उठाते हुए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव के लिए एक कार्यालय ज्ञाप जारी करते हुए कहा गया है कि शिवपाल जी आपको जहां ज्यादा सम्मान मिले वहां जा सकते हैं।




इस पत्र के कुछ देर बाद ठीक इसी प्रकार का पत्र सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के लिए भी जारी किया गया जिसमें आपका भाजपा के साथ गठजोड़ है आपको जहां ज्यादा सम्मान मिले वहां जाने के लिए स्वतंत्र हैं ।




 (23/072022)

17 August, 2021

17 August

कोरोना की तीसरी लहर से सामना करने के लिए साथ जुड़ेंगे सामाजिक संगठन



लखनऊ : 

एडोलसेंट हेल्थ एकडेमी लखनऊ, युवाओं की दुनिया, राष्ट्रीय सेवा योजना व केंदीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा 75वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोरोना महामारी के विरुद्ध एक मुहीम की शुरुआत की गई, जिसका उद्देश्य आम जन-मानस को कोरोना महामारी की तीसरी लहर से लड़कर उसका सामना करना है। इस मुहीम को साकार करने के लिये स्वयंसेवकों व सामाजिक कार्यकर्ताओं को महाउदय सोसाइटी, लखनऊ द्वारा प्रशिक्षित किया जायेगा। इस जागरूकता अभियान में महाउदय सोसाइटी लखनऊ, युवाओं की दुनिया, वरदान इंटरनेशनल एकडेमी व चाइल्डलाइन लखनऊ की मुख्य सहभागिता रहेगी। इन संस्थाओं के लगभग 60 स्वयंसेवकों व सोशलवर्करों ने इस मुहीम में प्रतिभाग किया। सभी ने संकल्प लिया कि कोरोना की तीसरी लहर से आम जनमानस का भरपूर सहयोग करेंगें, जिससे तीसरी लहर लोगों को अधिक प्रभावित न कर सकें ।

 


इस मुहीम में लोगों को विभिन्न प्रकार से जागरूक किया जायेगा जैसे- पोस्टर के माध्यम से, डोर टू डोर, कोविड गाइड लाइन का पालन करने हेतु जागरूक किया जायेगा । यदि किसी भी व्यक्ति को कोरोना महामारी का सामना करना पड़ा तो उसकी मदद के लिये ऑनलाइन, व्हाटसप्प ग्रुप के माध्यम, डॉक्टरों की परामर्श देकर उनका इलाज करना सुनिश्चित किया गया । एडोलसेंट हेल्थ एकडेमी के डॉ मिर्ज़ा वकार बेग ने कोरोना की दूसरी लहर से लोगों पर किस तरह प्रभाव पड़ा है उस पर प्रकाश डालते हुए बताया की एम्बुलेंस की कमी होने से लोगों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ा । डॉ. पियाली भट्टाचार्या ने बताया की लोगों को कोरोना महामारी से लड़ने के लिये पांच उपयोगी सामग्री को घर पर व साथ में रखने व इस्तेमाल करने के लिये आम जनमानस को जागरूक कर इस मुहीम को सकारात्मक रूप दे सकते हैं ।  



राष्ट्रीय सेवा योजना से अंशुमालि शर्मा ने बच्चों पर विशेष ध्यान देने की बात कही साथ ही उन्होंने सभी स्वयंसेवकों को कहा की सभी कोरोना टीकाकरण के दोनों डोज लेकर ही सुरक्षा के साथ जन जागरूकता कर लोगों को तीसरी लहर का सामना करने में उनकीं हर संभव मदद करें । पूर्व बाल कल्याण समिति लखनऊ की सदस्य डॉ. संगीता शर्मा कहा कि किशोर व युवजन के साथ काम करने व प्रशिक्षण कराने से उनके स्वयं के मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृंढ बनाया जा सकेगा । वे अवसाद से बच सकेंगे । महाउदय सोसाइटी की डॉ. आरिफा शौकत ने सभी को संबोधित करते हुए कहा की सोशलवर्कर तीसरी लहर में एक ब्रिज का कार्य करेंगे जिनको महा उदय सोसाइटी द्वारा स्वयं सेवकों को जमीनी स्तर पर इस मुहीम को सफल बनाने के लिये युवाओं को प्रशिक्षण देने की बात कही । डॉ. निर्मला जोशी ने कहा तीसरी लहर  में जो व्यक्ति प्रभावित होगा अगर अस्पताल में उसका इलाज नहीं हो पा रहा तो उसकी मदद सभी डॉ. ऑनलाइन वेब के मध्याम या व्हाटसप्प के जरिये किया जायेगा।

 

युवाओं की दुनिया के अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता अजीत कुशवाहा ने इस अभियान के बारे में विस्तार पूर्वक बताया साथ ही युवाओं से अपील की कि सभी साथी कोरोना महामारी की तिसरी लहर से लड़ने हेतु सभी शहरी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में सभी को जागरूक करें और जो भी कोरोना से संक्रमित हो जाये या उसमे किसी भी प्रकार के लक्षण दिखें तो उस व्यक्ति की हर संभव मदद करें किसी भी प्रकार की समस्या आने पर टीम के साथ अपनी बात को साझा करें जिससे उस व्यक्ति को कोरोना महामारी की चपेट से बचाया जा सके|  अजीत कुशवाहा इस अभियान के लिए मिशन निदेशक चुना गया, वरदान इंटर नेशनल एकडेमी की प्रचार्या  ऋचा खन्ना ने अभियान के लिये सकारात्मक रूप देते हुए कहा की समस्त सरकारी व गैर सरकारी स्कूल / कॉलेजों में नोटिस बोर्ड पर कोरोना से बचाव के लिये उपयोगी सामग्री को चस्पा करे साथ ही स्कूल प्रशासन से इस मुहिम से जुड़ने की अपील करे  । चाइल्डलाइन लखनऊ वर्षा  शर्मा ने चाइल्ड लाइन की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार पूर्वक बताया व नवीन कुमार ने बताया की ग्रामीण क्षेत्र में आम जनमानस को जागरूक करने के लिये उसी क्षेत्र के जन प्रतिनिधि, वरिष्ट लोग आशा, ए.एन.एम, आंगनबाड़ी कार्यकत्री के सहयोग से लोगों को जागरूक करे । केंद्र समन्वयक कृष्णा प्रताप शर्मा ने बच्चों के लेकर विभिन्न प्रकार के प्रश्न किये जिनका उत्तर उपस्थित विशेषज्ञों द्वारा दिया गया । कार्यक्रम के अंत में क्षेत्रीय कार्यक्रम समन्वयक डॉ. पवन ने धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर मुहिम में युवाओं की दुनिया से अमरेन्द्र कुमार , राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता शुभम मिश्रा , राम मनोहर लोहिया विधि विश्वविद्यालय से आशुतोष सिंह, चाइल्डलाइन लखनऊ से टीम सदस्य, वर्षा शर्मा, विजय पाठक ,अनीता त्रिपाठी ,नेहा, नवीन कुमार ,ऋचा सिंह व हम से गौरी शर्मा, व आलमबाग बस टर्मिनल से केंद्र समन्वयक कृष्णा प्रताप शर्मा , तृप्ति गोस्वामी, अभिषेक मिश्रा, शिवम वर्मा, पारुल कुमार, सरिता विश्वकर्मा, ललित यादव, संजना, ट्विंकल सिंह,ज्योत्स्ना मिश्रा, अभयदीप, तनु  आदि उपस्थित रहें ।


 (प्रेस विज्ञप्ति)

16 August, 2021

16 August

75वां स्वतंत्रता दिवस समारोह सशास्त्र बल अधिकरण में धूमधाम से मनाया गया

 



लखनऊ :

सशस्त्र बल अधिकरण, क्षेत्रीय न्यायपीठ, लखनऊ में 75वां स्वतंत्रता दिवस कार्यक्र माननीय वॉइस एडमिरल ए आर कार्वे (पी वी एस एम, ए वी एस एम), सदस्य प्रशासनिक, लेफ्टिनेंट कर्नल सुमित कुमार, प्रभारी निबंधक श्री सचिंद्र पाल सिंह, उप निबंधक मेजर तेजस वागचौडे, अफसर इंचार्ज लीगल सेल, डॉक्टर शैलेंद्र शर्मा अटल प्रभारी लिटिगेशन, सीनियर सेंट्रल गवर्नमेंट स्टैंडिंग काउंसिल श्री अरुण कुमार साहू महामंत्री, ए एफ टी बार एसोसिएशन के सदस्य एवं पीठ के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण की गरिमामयी उपस्थिति में धूमधाम से कोविड पैंडेमिक के पूरे प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए संपन्न हुआ ।



 माननीय वाइस एडमिरल ए आर कार्वे (पी वी एस एम, ए वी एस एम), सदस्य प्रशासनिक ने ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान कर उत्तर प्रदेश पुलिस की टुकड़ी द्वारा उपनिरीक्षक अमित कुमार के नेतृत्व में दिए गए 'गार्ड ऑफ ऑनर' का निरीक्षण किया ।


- प्रेस विज्ञप्ति

01 August, 2021

01 August

जानिए आदर्श कुमार के कार्यो को जिससे वो "लखनऊ का सोनू सूद" कहलाते हैं


लखनऊ :

 जब लाकडाउन हुआ तो सभी अपने घरो में बंद हो गए, लेकिन कुछ लोग  ऐसे  भी थे जो अपने लिए नहीं दूसरो के लिए घर से बहार निकले । उन्ही में से एक डालीगंज निवासी आदर्श कुमार  है । आदर्श कुमार लखनऊ विश्वविद्यालय से सम्बद्ध सिटी एकडेमी लॉ कॉलेज के अंतिम वर्ष के विधि छात्र है । पहले लाकडाउन से लेकर अब तक वह रोज़ लोगो को खाना बाँट रहे है ।  आदर्श कुमार ने  यह काम अपने परिवार और मित्रो की सहायता से शुरू किया था ।  आदर्श कुमार ने खुद के सारे पैसे इस काम में लगाए लेकिन उससे ज्यादा की आवश्यकता थी ।  उन्होंने फिर लोगो से डोनेशन की अपील की और लोगो का सहयोग भी मिलता रहा और डोनेशन की मदद से आदर्श कुमार जी ने पिछले वर्ष 48,000 लोगो के पेट भरे । जिनमे रिक्क्षे वाले, फुटपाथ पैर सोते लोग, प्रवसि झोपड़ियों में रहने वाले लोग, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी आदि शामिल थे ।  

 आदर्श कुमार सिर्फ इंसानो के मददगार नहीं बने बल्कि उन्होंने 22,000 बेजुबान जानवरो का भी पेट भरा है जिनमे तकरीबन 15,000 बन्दर है ।  इसके साथ ही साथ उन्होंने महिलाओ को 10,000 से भी ज्यादा सेनेटरी पैड बांटे हैब।  आदर्श कुमार जी ने प्रवासियों को 5,000 मास्क व चप्पलें, ग्लूकोस और सत्तू भी मुहिया कराये ।

 


 

इस वर्ष, जैसे अचानक पूरे देश में और विशेष रूप से लखनऊ में दूसरी लहर के आने से इस्थिति बिगड़ी है उस वक्त आदर्श कुमार वायरल बुखार में 25 दिन बीमार रहे और ठीक होते ही अपने कार्य में जुट गए ।  इस बार उन्होंने अपनी एक छोटी सी टीम गठित की है जिसमे 5 लॉ के छात्र और छात्राये शामिल है हर्षिता कपूर (ग़ाज़ीपुर), मोनिका सिंह ( लखनऊ), उत्कर्ष पांडेय (गोरखपुर), अनिमेष त्रिपाठी (सोनीपत, हरियाणा), यश केडीआ (देहरादून), और कक्षा 7 का छात्र सार्थक मंगल  शामिल है) उन्होंने इसका नाम "हेल्पिंग हैंड्स" रखा है ।



इस बार उन्होंने बाहर की स्थिति देखते हुए और लोगो की जरूरतों को समझते हुए इन्होने मेडिकल किट दान करने के बारे में सोचा जिसमे मास्क, विक्स, साबुन, पेरासिटामोल व अन्य आवश्यक चीज़े शामिल है ।  उन्होंने लोगो की समस्याओ को सुना उन्हें अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया और इस बार अधिक तेजी और जोरदार तरीके से पिछले एक महीने से लोगो की जरूरतों को पूरा कर रहे है । पिछले कई दिनों से आदर्श जी लोगो को मेडिकल किट के साथ साथ अन्य आवश्यक वस्तुए जैसे दाल, चावल, आटा, नमक, तेल, मिर्च मसाले, बिस्कुट आदि भी पहुंचा रहे है ।  



पिछली बार जानवरो की सेवा करते करते बन्दर इनसे भलीभाति परिचित हो चुके है बंदरो ने तोह आदर्श को अपना मित्र बना लिया है । इसलिए आदर्श इस साल भी उन्हें चना, बिस्कुट, ब्रेड आदि खिला रहे है ।  आदर्श के इस व्यवहार और लोगो की मदद करने के जज़्बे की वजह से लखनऊ के लोगो ने इन्हे "लखनऊ का सोनू सूद " कहना शुरू कर दिए है ।  


इसी को लेकर आदर्श जी कहना है की "वे लखनऊ के लोगो का प्यार और सम्मान के लिए उनके आभारी है ।  आदर्श जी का कहना है की जरुरी नहीं की हम लोग अधिकारी हो, अफसर हो, फौजी हो या पुलिस हो हम एक नागरिक के तौर और छात्र के तौर भी हम देश की सेवा कर सकते है  और जबतक इस्तिथि सामान्य नहीं होती है वह ऐसे ही कार्यरत रहेंगे तथा लोगो से निवेदन किया है की सभी लोग घर पैर रहे अनावश्यक बहार ना निकले और सभी स्वस्थ्य रहे तथा अपने आस पास के जानवरो और लोगो की मदद करने की कोशिश करे ।  छोटी छोटी कोशिशों से ही बदलाव आ सकता है और लाया जा सकता है ।" आदर्श जी ने अपनी सेवाएं लखनऊ, बाराबंकी, कानपूर,हरदोई, सीतापुर, गोरखपुर, दिल्ली व् ग़ाज़ीपुर तक प्रदान करी हैं ।

 


आदर्श इन सब कामो के लिए प्रेरणाश्रोत अपने पिता श्री आर के यादव एवं अपनी माता डॉक्टर ऋतू यादव को मानते है । इनका कहना है की उनके माता पिता ने कभी उन्हें इस नेक कार्य के लिए रोका नहीं बल्कि हर संभव तरीके से मदद की । जहाँ एक तरफ बाकि अभिभावक अपने बच्चो को इस महामारी में बहार जाने से रोकते हैं वही दूसरी तरफ आदर्श के अभिभावक उन्हें बाहर निकल कर लोगो की मदद करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं ।  आदर्श का कहना है की उनके व्यक्तितव को इतना प्रभावी बनाने का श्रेय वो अपने स्कूल मोंटफोर्ट इंटर कॉलेज व सभी टीचर्स को देना चाहते हैं ।  आदर्श अपने टीचर्स श्रीमती रेवा प्रसाद जी , श्री राजन सिंह परिहार जी , डॉक्टर मंजू कर्नाटक जी , श्री राजू रंजन जी,श्री दीपक लाल जी एवं समस्त मोंटफोर्ट के टीचर्स का शुक्रिया करना चाहते हैं , जिन्होंने आदर्श को हर संभव मदद किया ।  इसी कड़ी में आदर्श अपने सीनियर व गुरु श्री अनमोल ( अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ इंडिया ) व श्रीमती मुद्रा सिंह जी को हमेशा सही मार्गदर्शन करने के लिए तथा निरंतर साथ देने के लिए सहृदय आभारी हैं ।  आदर्श का कहना है की एक बच्चे के सफल होने में माता पिता के बाद उसके शिक्षकों का ही हाथ होता है ।

23 July, 2021

23 July

लखनऊ के टेंडर पाम हॉस्पिटल में कार्यरत युवती की मौत, सनसनी !

 


लखनऊ :

लखनऊ के टेंडर पाम हॉस्पिटल मे काम करने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला । टेंडर पाम हॉस्पिटल में लगभग 3 महीने से युवती कर रही थी कार्य ।

देर रात अचानक घायल युवती की आज इलाज के दौरान हुई मौत । बलिया की रहने वाली है युवती नीलम साहनी ।

हॉस्पिटल वालों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हॉस्पिटल वालों ने परिवार को भी दी सूचना । सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है ।


भाई संदीप ने बताया कि 22 तारीख की रात 8:00 बजे हॉस्पिटल से फोन आया आपकी बहन सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई है ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा कि युवती की हत्या हैं या सीढ़ियों से गिरकर हुई है मौत । 

उक्त अस्पताल उत्तर प्रदेश के बड़े नेता की पुत्री का है ।


(Via सोशल मीडिया)

17 June, 2021

17 June

150 प्रवासी मजदूरों को दिया गया राशन

 


लखनऊ : आज दिनांक 17/06/2021 को मैकाले, बजरंग नगर, फाजिलनगर, इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र में रहने वाले प्रवासी मजदूरों को इंडस एक्शन एवं एक्शनएड के सहयोग से इन 150  प्रवासी कामगार, दिहाड़ी मजदूर, घरेलू कामगार, एकल महिला परिवार, रिक्शा चालको  के परिवारों की सहायता  हेतु सूखा राशन किट जिसमें चावल 2 किलों, आंटा 10 किलो, अरहर व उरद दाल 1 किलों, चीनी 2 किलों, नमक 1 किलो,  सरसों का तेल 2 किलों, हल्दी पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, मिर्चा पॉउडर 100 ग्राम, नहाने का साबुन 1 पीस, कपड़े धोने की साबुन 1 पीस, निरमा, मास्क आदि का वितरण कल्याण मंडप  कपूरथाला  में  मुख्य अतिथि अपर श्रमायुक्त लखनऊ  वी० के० राय के द्वारा किया गया वी ॰के राय  के द्वारा  श्रमिकों के लिए चलायी जा रही योजनाओ के बारे में जानकारी दी और बताया की उत्तर प्रदेश में असंगठित कामगार धोबी, नाई, दूधिया, घरेलू कामगार  व अन्य  प्रकार के लगभग 500 करोड़ असंगठित कामगार लोग है । 


 जिनका श्रम विभाग में पंजीकरण हो रहा है और उसके बाद उनको योजनाओ से जोड़ा जा रहा है वी० के० राय ने कहा की श्रम विभाग हर वक्त श्रमिकों  के साथ हैं  इसी के साथ इंडस एक्शन की शुभ्र त्रिवेदी के द्वारा इंडस एक्शन के द्वारा लखनऊ जनपद में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया गया और लोगों को कोविड वैक्सीन के प्रति जागरूक किया गया व वैक्सीन लगवाने के प्रेरित भी किया गया इसी के साथ एक्शनएड के एसोसिएट डायरेक्टर खालिद चौधरी के द्वारा एक्शनएड द्वारा संभव परियोजना के द्वारा  इन स्थानों बजरंग नगर, फाजिलनगर, इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र में रहने वाले प्रवासी प्रवासी मजदूरों  के लिए किये जा रहे कार्यों के बारे में बताया उक्त कार्यक्रम में  मनीषा भाटिया, अमरेन्द्र कुमार, संदीप, फिरदोस, नीरज, वंदना,  नासिर अली, साहब बक्स आदि मौजूद रहे ।

                                                                                                                                                                          (द्वारा - अमरेन्द्र कुमार, एक्शनएड, लखनऊ)

15 June, 2021

15 June

पत्रकार हत्याकांड मामले में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल जाएगा प्रतापगढ़


लखनऊ : जनपद प्रतापगढ़ के कटरा रोड पर 13 जून, 2021 को एक इलेक्ट्रानिक चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के सम्बन्ध में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक के निर्देश पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी का 6 सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल 15 जून को प्रतापगढ़ पहुॅंचकर पीड़ित परिवारजनों से मिलकर उनसे घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करेगा व इस सम्बन्ध में स्थानीय प्रशासन से मिलकर पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने की मांग करेगा ।

             उक्त जानकारी देते हुए उ0प्र0 कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में सोहिल अख्तर अंसारी विधायक, उपाध्यक्ष-उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी, प्रदेश महासचिव सुशील पासी, प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जयकरण वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार मिश्रा एवं उ0प्र0 युवा कांग्रेस पूर्वी जोन के पूर्व अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी शामिल रहेंगे ।

श्री सिद्दीकी ने बताया कि यह प्रतिनिधि मंडल घटना की पूरी जानकारी प्राप्त करने के उपरान्त अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगा ।

  (प्रेस विज्ञप्ति)

10 June, 2021

10 June

"मेरा गांव-स्वच्छ गांव" अभियान के तहत प्रत्येक राजस्व गांवो में कच्चे व पक्के गड्ढो के निर्माण को चलेगा अभियान


अयोध्या :  मुख्य विकास अधिकारी के निर्देश पर जिले के तारुन व बीकापुर ब्लाक के प्रत्येक राजस्व गांवो में दो दिवसीय "मेरा गांव - स्वच्छ गांव" अभियान चलाकर प्रत्येक राजस्व गांवो में ठोस अपशिष्ट हेतु पक्के एवं कच्चे गड्ढों का निर्माण कराया जायेगा । आदेश के क्रम में खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव ने बुधवार को दोनों ब्लाकों में समस्त सचिवों के साथ बैठक कर जैव अपशिष्ट प्रबंधन हेतु कच्चा गड्ढा एवं पक्का गड्ढा, वर्मी कंपोस्टिंग पेट, तरल अपशिष्ट प्रबंधन हेतु सोख्ता गड्ढा के निर्माण कराये जाने के बारे में जानकारी दी । गुरुवार से दोनो विकास खंडों में एक साथ अभियान चलाकर प्रत्येक राजस्व गांव में ठोस अपशिष्ट हेतु पक्के एवं कच्चे गड्ढों का निर्माण कराया जायेगा । बैठक की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी सर्वेश मोहन श्रीवास्तव ने की । जिसमें मुख्य रुप से जिला समन्वयक अविरल पाठक, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) तारुन, दोनों ही विकास खंडों के खंड प्रेरक उपस्थित रहे ।

बीकापुर ब्लाक की ग्राम पंचायत सोनवर्षा माफी में चल रहे कोविड टीकाकरण का भी निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के समय तक ग्राम पंचायत में 28 लाभार्थियों को टीकाकरण किया जा चुका था ।

 - (राम जनम, फैजाबाद)

29 May, 2021

29 May

प्रेम में पागल जोड़े ने साथ कसम खाकर नदी में लगाई छलांग, फिर ...

प्रतीकात्मक चित्र


 चौक, लखनऊ : गोमती नदी के पक्के पुल के आस-पास लोगों ने जब एक मंजर देखा तो उनके होश उड़ गए । वहां एक प्रेमी जोड़े ने पक्के पुल से गोमती नदी में छलांग लगा दी । जानकारी के अनुसार पता चला की युवक और युवती दोनों एक दूसरे से प्यार करते थे । अपनी मर्जी से शादी करना चाहते थे । दोनों के घरवाले इस शादी के खिलाफ थे । इस पर दोनों ने साथ मरने की ठान ली ।  फिर उन  दोनो युवक-युवती ने पक्केे पुल से आत्महत्या करने के इरादे से छलांग लगा दी ।

  कुछ दिन पहले ही दोनों अपने गृह जनपद अमेठी से लखनऊ आए थे । लड़की और लड़का दोनों अमेठी जनपद के रहने वाले हैं । जानकारी के अनुसार दोनों के घरवाले फोन कर उन्हें परेशान कर रहे थे । अपना गृहजनपद पर छोड़ लखनऊ में रहने पर भी उन्हें सुकून से रहने नहीं दिया जा रहा था । बस इन सब चीजों से परेशान होकर दोनों ने साथ मरने की कसम खाई । दोनों ने गोमती नदी के पक्का पुल से छलांग लगाया । 


 सूचना मिलने पर पहुची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से दोनों को नदी से बाहर निकाला ।  चौकी इंचार्ज रूमी गेट ज्ञानेश सिंह ने दोनो को आनन-फानन में दोनों को ट्रामा सेंटर भेजा ।

(सोशल इनपुट)

26 May, 2021

26 May

राजधानी लखनऊ में सीवेज के पानी में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से हड़कंप



लखनऊ : कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच राज्य सरकार निपटने के इंतजाम में जुटी थी वहीं अब राजधानी लखनऊ में सीवेज के पानी में कोरोना वायरस की पुष्टि होने से हड़कंप मच गया है. लखनऊ के पीजीआई ने पानी के सैंपल की जांच की. जिसके बाद पानी में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है. पीजीआई माइक्रोबायोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. उज्ज्वला घोषाल ने बताया कि आईसीएमआर-डब्लूएचओ द्वारा देश में सीवेज सैंपलिंग शुरू की गई. इसमें यूपी में भी सीवेज के नमूने लिए गए है.


 एसजीपीजीआई लैब में आये सीवेज सैंपल के पानी में वायरस की पुष्टि हुई है. उन्होंने बताया कि लखनऊ में खदरा के रूकपुर, घंटाघर व मछली मोहाल के ड्रेनेज से सीवेज सैंपल लिए गए थे. यह वह स्थान है जहां पूरे मोहल्ले का सीवेज एक स्थान पर गिरता है. 19 मई को इस सैंपल की जांच की गई तो रूकपुर खदरा के सीवेज के सैंपल में कोरोना वायरस पाया गया है. पूरी स्थिति से आईसीएमआर और डब्ल्यूएचओ को अवगत करा दिया गया है. घोषाल ने बताया कि अभी यह प्राथमिक अध्ययन है। भविष्य में इस पर विस्तार से अध्ययन किया जाएगा.


डॉ उज्जवला घोषाल ने बताया कि कुछ समय पहले पीजीआई के मरीजों में अध्ययन किया गया था उस वक्त यह पाया गया था कि मल में मौजूद वायरस पानी में पहुंच सकता है. ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि कोरोनावायरस से पीड़ित तमाम मरीजों के स्टूल (मल) से सीवेज तक कोरोनावायरस पहुंचा हो. कई अन्य शोध पत्रों में भी यह बात सामने आई है कि 50 फ़ीसदी मरीजों के स्टूल के वायरस सीवेज तक पहुंच जाते हैं.


 डॉ उज्ज्वला घोषाल ने बताया कि सीवेज के जरिए नदियों तक पानी पहुंचता है. ऐसे में यह आम लोगों के लिए कितना नुकसान देह होगा इस पर अध्ययन किया जाना बाकी है.


26 May

जब परिवहन विभाग की अनियंत्रित बस डिवाइडर पर चढ़ गई ...

  

 बाराबंकी :  कल 25 मई को शहर बाराबंकी के नए बस अड्डे के पास मेजर पेट्रोलपंप के सामने यह नजारा देखा गया कि उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की गोंडा डिपो बस किसी वजह से अनियंत्रित होकर सड़क के बीचों बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई । डिवाइडर पर बस के चढ़ जाने से बस छतिग्रस्त हो गई और सड़क पर फसी गई । बस गोंडा डिपो की थी जो बाराबंकी बायपास होकर अपने गंतव्य की ओर जा रही थी ।

इस घटना में कोई भरी क्षति की खबर नहीं मिली है । किसी अन्य के जान अथवा माल की क्षति की पुष्टि नहीं हुई है।
  
   - एक्सप्रेस न्यूज़, संवाद ।

22 May, 2021

22 May

राजधानी से सटे उन्नाव में मुस्लिम युवक को यूपी की बेलगाम पुलिस ने पीटकर मार डाला

 वायरल फोटो via सोशल मीडिया 


उन्नाव : बांगरमऊ नगर के मोहल्ला भटपुरी नाम फैसल उम्र 18 वर्ष शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे नगर की मुख्य सब्जी मंडी स्थित फुटपाथ पर सब्जी बेच रहा था । इसी बीच वहां पुलिस वाले गस्त करते हुए पहुंचे और फैसल को पुलिस ने पकड़ लिया फिर कोतवाली लेकर गई जहां पिटाई के बाद फैसल की मौत हो गई । 

कुछ ही देर बाद करीब पौने चार बजे कोतवाली के बाहर खड़े फैसल के स्वजन को पता चला कि फैसल की मौत हो गई है तब पुलिस ने फैसल की लाश अस्पताल में छोड़ दी । फैसल की मौत की सूचना मिलते ही स्वजन ने हंगामा शुरू कर दिया पुलिस हंगामा कर रहे स्वजन को समझाने का प्रयास कर रही थी कि तभी हंगामा करते हुए लोग सड़क पर आ गए और चिल्ला चिल्ला कर कहे रहे हैं की पुलिस के पीटे जाने से फैसल की मौत हुई है ।

इस प्रकरण से इलाके के लोग काफी रोष में हैं और यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया जा रहा है ।

 - आर एस यादव, फैजाबाद

20 May, 2021

20 May

स्कूलों की फीस को लेकर यूपी सरकार का बड़ा आदेश, किसको राहत किसके लिए मुसीबत ?



लखनऊ  : उत्तरप्रदेश के स्कूलों के सम्बंध में सरकार का नया आदेश जारी हुआ है ।

जिसके मुख्य अंश इस प्रकार हैं -

1. विद्यालय शैक्षिक सत्र  2021-22 में किसी प्रकार की फीस वृद्धि नहीं कर सकते हैं ।

 2. शैक्षणिक संस्थानों के बन्द रहने की अवधि में परिवहन शुल्क नहीं देना होगा । 

 3. एक साथ 3 माह या अधिक की अग्रिम फीस देने में परेशानी होने पर अभिभावक मासिक फीस जमा कर सकते हैं ।

4. सत्र 2019–20 में लागू की गई शुल्क संरचना के अनुसार ही शुल्क लिया जाएगा ।

5. शिक्षक एवं कर्मचारियों को समय से वेतन भुगतान करना होगा । 


    यूपी के उप मुख्यमंत्री डॉ0 दिनेश शर्मा ने अपने बयान में  कहा कि "यूपी के स्कूल इस शैक्षिक सत्र में फीस नहीं बढ़ा सकेंगे, स्कूल में ऑफलाइन परीक्षा नहीं हो रही है तो परीक्षा शुल्क भी नहीं लिया जाएगा, खेल, लैब, लाइब्रेरी, कम्प्यूटर, वार्षिक फंक्शन जैसी गतिविधियां नहीं हो रही हैं तो विद्यालय उनका शुल्क भी नहीं ले सकते हैं ।"

ये आदेश प्रदेश में संचालित सभी बोर्डों के सभी विद्यालयों पर लागू होंगे ।


मा0 उपमुख्यमंत्री का आधिकारिक ट्वीट देखने के लिए यहां क्लिक करें


- हरिभान यादव