Xpress News UP

निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्पित

Breaking News

Showing posts with label कांग्रेस. Show all posts
Showing posts with label कांग्रेस. Show all posts

23 June, 2021

23 June

"सपा में पिछड़ों का नही सैफई परिवार का कब्जा है" बोले मनोज यादव


 लखनऊ :  उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग विभाग की प्रदेश कार्यकारिणी और जिला एवं शहर अध्यक्षों की बैठक पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मनोज यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई । इस मौके पर बतौर अतिथि राष्ट्रीय सचिव श्री धीरज गुर्जर जी प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय अजय कुमार लल्लू जी और संगठन सचिव श्री अनिल यादव जी भी उपस्थित रहे ।


 बैठक में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष गण श्री ओम प्रकाश ठाकुर जी श्री कैलाश चौहान जी श्री रामकुमार तंवर जी श्री हेमंत प्रधान जी  श्री दयाराम पटेल जी श्री संजय सिंह जी श्री संजय मौर्या जी श्री अमरसिंह जांगिड़ जी श्रीमती नीलम राजपूत जी श्री राममूर्ति पाल जी  श्री अशोक सैनी जी श्री रामगणेश प्रजापति जी श्री नंदलाल चौहान जी श्री विनय पाल जी श्री इरफान कुरैशी जी आज उपाध्यक्ष गणों ने संगठन के कार्यों की समीक्षा की ह। साथ ही चुनाव को देखते हुए पिछड़े वर्ग के लोगों के हितों और अधिकारों को लेकर व्यापक पैमाने पर रणनीति बनाकर आंदोलनों वह संघर्ष करने की रणनीति भी बनाई गई ।


मनोज यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव के मद्देनजर अति पिछड़ों को रेवाड़ी या बांट रही है जबकि 4 साल तक भयंकर दमन अत्याचार व शोषण किया और सत्ता व संगठन में भागीदारी नहीं दिया पिछड़े वर्ग के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को खारिज करने का मन बना लिया है ।


 साथ ही सभी पिछड़े वर्ग के प्रतिनिधियों ने एक लाइन में समाजवादी पार्टी को एक परिवार व उनके रिश्तेदार तथा स्थापित मंत्रियों की पार्टी घोषित किया और कहा कि समाजवादी पार्टी में पिछड़े वचनों के लिए कोई जगह नहीं है सिर्फ एक ही परिवार के लोग सत्ता पर काबिज होते हैं तथा जिला पंचायत के चुनाव तक में परिवारवाद से समाजवादी पार्टी नहीं उबर पाई और पिछड़े बहुल सीटों पर अति पिछड़ी जातियों को टिकट न देकर सिर्फ अपने घर घर के लोगों  सजातीय लोगों  को ही टिकट दिया है ।


 आज आदरणीय प्रियंका गांधी जी के संघर्षों तथा भारतीय जनता पार्टी की सरकार में पिछड़ों और वंचितों के  दमन के खिलाफ सिर्फ कांग्रेस है और पिछड़े वर्ग के लोग भारी पैमाने पर कांग्रेस की नीतियों में भरोसा व्यक्त करते हुए कांग्रेस साथ खड़ा होने के लिए तैयार है ।

 (प्रेस विज्ञप्ति)