Xpress News UP

निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्पित

Breaking News

Showing posts with label पुलिस. Show all posts
Showing posts with label पुलिस. Show all posts

18 July, 2021

18 July

कानपुर में योगी सरकार की पुलिस के दारोगा ने महिला के सीने पर चढ़ कर मारा



कानपुर :

कानपुर देहात - वही कानपुर देहात में दिल दहलाने वाली घटना सामने आ रही है जहां खाकी ने महिलाओ की मर्यादा की सारी सीमाये तार तार कर दी है । अभी लखीमपुर की घटना को चन्द रोज भी नही हुए कि योगी की पुलिस ने फिर अपना आपा खो दिया है ।

मामला कानपुर देहात के भोगनीपुर थाने के गांव दुर्गदास पुर का है जहां सम्बन्धित चौकी इंचार्ज दारोगा महेन्द पटेल ने और चार सिपाहियों ने एक परिवार पर कहर ढहा दिया ।



बिना महिला सिपाही के पीडित के घर दविस देने पहुचे चौकी इंचार्ज ने पूरे परिवार की महिलाओ को चौकी इंचार्ज नेे शिवम की मां श्यामा देवीपत्नी इंदजीत को गिरा गिरा कर मारा व पीडिता के सीने पर चढ़ा गये जब अपनी सास को बचाने आयी बहू आरती को भी चौकी इंचार्ज ने नही छोड़ा और उसको गिरा कर सीने पर चढ गये । शिवम को भी गिरा गिरा कर पूरे गांव के सामने मारते हुये दारोगा जी थाने ले गये जबकि पीडित पक्ष के विरूद्ध कोई एनसीआर तक नहीं है सम्बन्धित मामले को लेकर पीडित परिवार बिल्हौर से विधायक श्री भगवती प्रसाद सागर जी से दिनांक 16/07/21 को मिला और परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होने का अंदेशा बताया जिस पर तुरन्त संज्ञान लेते हुए मा. विधायक जी ने आई जी कानपुर जोन को सम्बन्धित घटना से अवगत करा दिया था किन्तु आई जी साहब व मा. विधायक जी के आदेश को ना मानते हुये चौकी इंचार्ज ने अमानवीय कृत को अंजाम दिया अब देखना है कि महिलाओं के सम्मान में हमेशा आवाज बुलंद करने वाले प्रधानमंत्री जी व मुख्यमंत्री जी इसमें कब तक न्याय करते हैं ।

 (साभार)

18 July

रेलवे पुलिस घटिया कार्य से मानवता हुई शर्मसार ! खाना बना रही महिला को मारी लात, मां और बेटी झुलसे

 

खाना बनाने का समान बिखरा हुआ

लखनऊ :

राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर RPF - NR थाना अंतर्गत इंस्पेक्टर व दारोगा के कारनामे ने पुलिस विभाग को शर्मशार कर दिया है. रेखा नामक महिला चारबाग रेलवे स्टेशन के बाहर वीआईपी शौचालय के बगल में छोटे सिलेंडर से चुल्हे पर बच्चों के लिए खाना बना रही थी. 


छोटी बच्ची का जला हुआ शरीर


आरोप है कि इसी बीच इंस्पेक्टर व दारोगा मौके पर पहुंचे और अपशब्द कहते हुए उसे उस जगह से हटने के लिए कहा. लेकिन गैस पर खाना चढ़ा होने की वजह से उसको थोड़ा समय लग गया. बस फिर क्या था दारोगा साहब लाल-पीले हो गए. आग बबूला हुए दारोगा ने गरीब महिला के खाने पर लात मारते हुए गिरा दिया. लेकिन इस घटना से महिला व उसका मासूम बच्चा झुलस गए.

दारोगा की करतूतों से महिला और मासूम बच्चे के शरीर पर बड़े-बड़े छाले पड़ गए हैं. गर्म दाल गिरने से महिला और मासूम बच्ची झुलसी.