Xpress News UP

निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्पित

Breaking News

Showing posts with label सोशल मीडिया. Show all posts
Showing posts with label सोशल मीडिया. Show all posts

24 June, 2021

24 June

xpressnewsup.com की खबर का असर ! वरिष्ठ नेता विनय कटियार ने हटाया श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिन की पोस्ट


लखनऊ : 23 जून 2021 को जनसंघ के संस्थापक और वरिष्ठ राष्ट्रवादी नेता श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि थी, देश के अनेकों लोगो ने मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया लेकिन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद विनय कटियार ने अपने फेसबुक पेज के माध्यम से श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जन्मदिन की बधाई वाला पोस्ट कर दिया । विनय कटियार बहुचर्चित हिंदूवादी संगठन बजरंग दल के संस्थापक भी हैं ।


 विनय कटियार के इस पोस्ट पर जब एक्सप्रेस न्यूज़ की नजर पड़ी तो उन्हें कमेंट करके चेताया गया लेकिन 2 घंटे बीत जाने पर भी पोस्ट में संशोधन न किया गया । इसके पश्चात जब एक्सप्रेस न्यूज़ के वेब पोर्टल से और फेसबुक पेज पर इस ख़बर को प्रमुखता से चलाया गया तो नेताजी ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया ।


विनय कटियार के Facebook पेज का लिंक 

 इस पेज पर  अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि का कोई पोस्ट नहीं है

Facebook से डिलीट किया जा चुका पोस्ट


इसके बाद विनय कटियार ने इस पोस्ट पर खेद भी नहीं जताया और पुनः उनकी पुण्यतिथि पर नमन भी नहीं किया । सोशल मीडिया के दौर में वरिष्ठ नेताओं द्वारा इस प्रकार की चूक करना उन्हें ट्रोलर के निशाने पर लाता है ।


- हरि भान यादव

20 June, 2021

20 June

सैफई में संपन्न हुई शाही शादी, देखिए तस्वीरें



इटावा :

सैफई में स्वर्गीय रणवीर सिंह की बेटी और पूर्व सांसद श्री तेज प्रताप यादव की बहन दीपाली के विवाह समारोह की तस्वीरें देखिए ...

 वैवाहिक समारोह में पूर्व रक्षामंत्री एवं परिवार के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, बिहार के पूर्व स्वास्थ मंत्री तेज प्रताप यादव, पूर्व सांसद डिंपल यादव, पूर्व सांसद धर्मेन्द्र यादव आदि उपस्थित रहें ।














12 June, 2021

12 June

भारतीय नारी के पारंपरिक परिधान साड़ी का मॉर्डन लुक देखिए ...



   साड़ी भारतीय नारी का मुख्य परिधान हैै । यह शायद विश्व की सबसे लंबी और पुराने परिधानों में से गिना जाता हैै । यह लगभग 5 से 6 गज लम्बी बिना सिली हुए कपड़े का टुकड़ा होता है ।जो ब्लाउज या चोली और साया या पेटीकोट के ऊपर लपेटकर पहना जाता हैै ।

देखिए साड़ी का बिंदास लुक -









          साड़ी पहनने के कई तरीके हैं जो भौगोलिक स्थिति और पारंपरिक मूल्यों और रुचियों पर निर्भर करता है । अलग-अलग शैली की साड़ियों में कांजीवरम साड़ी, बनारसी साड़ी, पटोला साड़ी और हकोबा मुख्य हैं । 



मध्य प्रदेश की चंदेरी, महेश्वरी, मधुबनी छपाई, असम की मूंगा रशम, उड़ीसा की बोमकई, राजस्थान की बंधेज, गुजरात की गठोडा, पटौला, बिहार की तसर, काथा, छत्तीसगढ़ी कोसा रशम, दिल्ली की रशमी साड़ियां, झारखंडी कोसा रशम, महाराष्ट्र की पैथानी, तमिलनाडु की कांजीवरम, बनारसी साड़ियां, उत्तर प्रदेश की तांची, जामदानी, जामवर एवं पश्चिम बंगाल की बालूछरी एवं कांथा टंगैल आदि प्रसिद्ध साड़ियाँ हैं ।

 अलग अलग अंदाज में भारतीय परिधान -





 
 
(Pics Via Social media)
 

                              


11 June, 2021

11 June

11 जून को लालू प्रसाद यादव का 74वाँ जन्मदिन है देखिए अब कैसे दिखते हैं लालू



बिहार के गोपालगंज में एक साधारण यादव परिवार में जन्मे लालू प्रसाद ने राजनीति की शुरूआत जेपी आन्दोलन से की थी । तब वे पटना विश्वविद्यालय में छात्र नेता थे, लालू प्रसाद ने 1970 में पटना यूनिवर्सिटी स्टूडेंट्स यूनियन (PUSU) के महासचिव के रूप में छात्र राजनीति में प्रवेश किया और 1973 में छात्रसंघ अध्यक्ष बन गए । वर्ष 1974 में लालू बिहार आंदोलन, जयप्रकाश नारायण (जेपी) की अगुवाई वाली छात्र आंदोलन इकाई में फीस बढ़ोतरी, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी के खिलाफ शामिल हो गए । 

पुसू (PUSU) ने बिहार छात्र संघर्ष समिति का गठन किया था, इसमें लालू प्रसाद को अध्यक्ष के रूप में चुना गया था । आंदोलन के दौरान प्रसाद जनवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता के करीब आए और 1977 में लोकसभा चुनाव में छपरा से जनता पार्टी के उम्मीदवार के रूप में नामित हुए, बिहार राज्य के तत्कालीन अध्यक्ष जनता पार्टी और बिहार के नेता सत्येंद्र नारायण सिन्हा ने उनके लिए प्रचार किया । जनता पार्टी ने भारत गणराज्य के इतिहास में पहली गैर-कांग्रेस सरकार बनाई और 29 साल की उम्र में, वह उस समय भारतीय संसद के सबसे युवा सदस्यों में से एक बन गए ।

उसके बाद लालू यादव कई बार सांसद और विधायक बने । बिहार के मुख्यमंत्री और केंद्र सरकार में रेल मंत्री रहे । मुख्यमंत्री रहते उन्हें चारा घोटाला केस में जेल जाना पड़ा इसी प्रकार के तीन मुकदमे उनके ऊपर चले जिसमे उन्हें जमानत मिल चुकी है और अब लालू प्रसाद यादव जेल से बाहर हैं । 

11 जून को उनका 74वाँ जन्मदिन है देखिए अब लालू कैसे दिखते हैं :-





 



08 June, 2021

08 June

हमारे अंदर शिक्षा के साथ साथ स्वच्छता का भी आचरण डालता है यह आचार्य

 


 दिल्ली :  जिन्हें आप तस्वीर में देख रहे हैं, वह कोई सफाई कर्मचारी नहीं, बल्कि वडोद तालुका स्कूल के प्रिंसिपल हैं, जो अपने ही स्कूल के फर्श पर पोछा लगाकर उसे चमका रहे हैं । गिरिशभाई बावलिया, 13 साल शिक्षक रहने के बाद HTAT में सफल हुए और प्राथमिक विद्यालय में प्रिंसिपल के रूप में नियुक्त हुए । अगर आप इनके इस सरकारी स्कूल में जाएंगे, जो कि वडोद गाँव के जस्दन तालुका में स्थित है, तो आप किसी भी प्राइवेट स्कूल को भूल जाएंगे, जो आजकल हजारों में फीस वसूलते हैं ।


गिरिशभाई रोज स्कूल शुरू होने से एक घंटे पहले आते हैं । प्रिंसिपल होते हुए भी, अपनी पोस्ट को बगल में रख, हाथ में झाड़ू उठा खुद सफाई करते हैं । कभी-कभी तो कचरा भी खुद ही उठाते हैं । अगर शौचालय को साफ़ करनेवाले नहीं आए, तो उस दिन वह खुद ही शौचालय भी साफ़ करते हैं ।

मैंने उनसे एक दिन पूछा, आप ऐसा क्यों करते हैं, उन्होंने कहा यह मेरा कर्तव्य है कि जब बच्चे इस विद्यालय में पढ़ने आए, तो उन्हें शिक्षा के साथ-साथ साफ़ वातावरण भी मिले । गाँव के इन बच्चो को साफ़-सफाई पढ़ाई नहीं जा सकती, इन्हें यह देखकर सीखना होगा । 'कोई भी काम छोटा नहीं होता', बच्चो को यह जरुरी बात शब्दों से नहीं सिखाया जा सकता, बल्कि आचरण से सिखाया जा सकता है ।


संस्कृत में कहते हैं, जो हमारे अंदर आचरण डालता है वह आचार्य हैं । गिरीषभाई अपने स्कूल के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को बिना बोले ही अपने व्यवहार से यह ज़रूरी बात सिखाते हैं । इस स्कूल को पंचायत की तरफ से अनुदान भी दिया गया है । इसके साथ ही, गिरीषभाई अपनी बचत के पैसों से स्कूल में और भी सुविधाएं लाने की कोशिश कर रहे हैं । इस काम में प्रिंसिपल के साथ-साथ शिक्षक भी भरपूर मदद कर रहे हैं । उसी स्कूल में मेरे एक और दोस्त हैं जिग्नेशभाई जो शिक्षक हैं और एक बहुत अच्छे पेंटर भी हैं । जिग्नेशभाई, पूरी छुट्टी प्रिंसिपल के साथ रोज स्कूल जाते और दीवारों को रंगों से सजाते, जो बच्चो को खूब पसंद आ रहा हैै ।


जिन्हें बहाने बनाने हैं वे बहाने बनाएंगे, जिन्हें गलतियां करनी हैं वे गलतियां करेंगे, लेकिन जिन्हें काम करना है वे काम करेंगे ।


-( शैलेश सागपरिया, साभार)

26 May, 2021

26 May

ब्रेकिंग : बरेली में पुलिस ने को जुल्म की इंतेहा, युवक के ठोका कील

 


बरेली :  उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में मास्क न लगाने पर यूपी पुलिस ने युवक के हाथ और पैर में कील ठोक दी । अंग्रेज़ो के दौर में भी पुलिस शायद इतनी क्रूर नही थी जितनी आज के दौर में हो गई है ।


उरई में सब्ज़ी बेचने वाले की पीट-पीटकर हत्या करने वाली पुलिस का चेहरा दिन व दिन बेहद क्रूर होता जा रहा है ।


जब तक ज़ालिम पुलिस वाले पुलिस में बने रहेंगे तब तक जनता पुलिस को देखकर सुरक्षित महसूस करने की जगह खौफ़ खाती रहेगा ।

जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो इंसाफ के लिए कहाँ जाएं.?

 Via सोशल मीडिया

25 May, 2021

25 May

आपके लिए अति महत्वपूर्ण फोन नंबर की सूची, जो आपके बहुत काम आ सकती है



 लखनऊ : प्रत्येक व्यक्ति के लिए आवश्यक नम्बरो की जानकारी, यह सब टोल फ्री है -

_________________________

विद्युत सेवा                        1912


पुलिस सेवा                        112


अग्नि  सेवा                        101


एमबुलैस  सेवा                   102


यातायात  पुलिस                103


आपदा  प्रबंधन                  108


चाइल्ड लाइन                  1098


रेलवे  पूछताछ                   139


भ्रष्टाचार  विरोधी              1031


रेल  दुर्घटना                     1072


सड़क  दुर्घटना                 1073


सी एम सहायता  लाइन     1076


क्राइम  सटायर                 1090


महिला  सहायता  लाइन     1091


पृथ्वी  भूकम्प                  1092


बाल शोषण  सहायता       1098


किसान  काल  सेन्टर        1551


नागरिक  काल  सेन्टर  155300


 ब्लड बैंक         9480044444

 ये फोन नंबर आपके बहुत काम आ सकता है, इन्हें अपने फोन में सेव कर लें ।