Xpress News UP

निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्पित

Breaking News

Showing posts with label समाजवादी पार्टी. Show all posts
Showing posts with label समाजवादी पार्टी. Show all posts

16 June, 2021

16 June

पंचायत चुनाव में पिछड़ने से बौखलाई भाजपा ने शुरू किया सपा नेताओं का उत्पीड़न

 


 लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर आज समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल ने पुलिस महानिदेशक श्री एच.सी. अवस्थी से भेंटकर भाजपा द्वारा समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के उत्पीड़न तथा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए समाजवादी पार्टी के समर्थित जिला पंचायत सदस्यों पर फर्जी मुकदमें लगाए जाने के विरोध में ज्ञापन दिया ।

     समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमण्डल में सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी पूर्व कैबिनेट मंत्री/एमएलसी, प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल एमएलसी, अरविन्द कुमार सिंह एमएलसी, उदयवीर सिंह एमएलसी तथा डॉ0 राजपाल कश्यप एमएलसी शामिल थे । 

     समाजवादी पार्टी की सरकार में निर्मित सिग्नेचर बिल्डिंग के नवम तल पर डीजीपी को दिए गए ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त है और अपराधियों के हौसले बढ़े हुए हैं । समाजवादी नेताओं ने मांग की है कि प्रशासनिक उत्पीड़न तत्काल बंद किया जाए और इस तरह के कृत्यों में शामिल अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही की जाए । 

     ज्ञापन में औरैया, मैनपुरी, फिरोजाबाद, एटा, हरदोई में पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पंचायत सदस्यों के उत्पीड़न और पंचायत सदस्यों पर गैंगस्टर लगाने की साजिश के बारे में भी जानकारी दी गई है ।

- प्रेस विज्ञप्ति