Xpress News UP

निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्पित

Breaking News

Showing posts with label स्वास्थ. Show all posts
Showing posts with label स्वास्थ. Show all posts

31 May, 2021

31 May

क्षेत्रवासियों के स्वास्थ लाभ के लिए कंटेनर क्लीनिक का मॉडल ला रहे हैं अमित जानी

 


मेरठ :  सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के 134 गांव के लोगो को खांसी, बुखार, जुकाम, सर दर्द, हल्की चोट, चीरा, ज़ख़्म के मरहम, बैंडेज ( मरहम पट्टी) , प्लास्टर, मोच, पेट दर्द , कब्ज, बवासीर, भगंदर, पेचिस, चिकनपॉक्स, हड्डी रोग, गठिया बाय, सर्वाइकल, साइटिका, चर्म रोग, शुगर, ब्लडप्रेशर की दवाओं, जांच के लिए अब कहीं जाने की जरूरत नही पड़ेगी ।



 134 कंटेनर क्लीनिक बनाने का आर्डर दिया जा चुका है, ये क्लीनिक आपके गांव के किसी खाली स्थान पे क्रेन से उतार दिया जाएगा, इसमे आयुर्वेदिक और ऐलोपैथिक पद्धति के 2 मेडिकल बॉय और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहेगा, जो माइनर सर्जरी से लेकर बैंडेज, प्लास्टर, शुगर, बीपी , बुखार, ऑक्सीजन, हार्ट बीट्स की जांच के साथ साथ आपको एडमिट करके वहीं आपको ड्रिप लगाने से लेकर इन्जेक्शन देने तक का काम करेगा । ज़रूरत पड़ने पे इसमे कोविड पेशेंट को आइसोलेट भी किया जा सकता है । 

    दिल्ली में आपने मोहल्ला क्लीनिक देखा होगा, वो अरविंद केजरीवाल जी ने मुख्यमंत्री बनने के बाद दिया था जो कि सही मायनों में सफल भी नही हुआ जबकि मैं अमित जानी आपके गांवो को 134 ग्रामीण क्लिनिक अभी दे रहा हूँ बिना विधायक बने । बस आप अपने अपने गांव में ये सुनिश्चित करें कि ये मेडिकल कंटेनर कहाँ रखे जाने है, मुझे वो स्थान दिखाने का काम भी करें मैं खुद जाकर उस स्थान का मुआयना करूँगा, स्थान गांव के मुख्य स्थान पे हो तो अधिक बेहतर है, ताकि मेडीकल स्टाफ को समय पर ग्रामीणों की तरफ से चाय पानी मिलता रहे । मेडिकल कंटेनर fully air-conditioned होगा तो प्लाट वहीं उपलब्ध करवाए जहां से बिजली का कनेक्शन लिया जा सके ।

 - अमित जानी, प्रसपा नेता