Xpress News UP

निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्पित

Breaking News

Showing posts with label कोरोना. Show all posts
Showing posts with label कोरोना. Show all posts

25 May, 2021

25 May

सासंद कोविड केयर किट के माध्यम से आमजन को दे रहे हैं राहत

 


अंबेडकरनगर : क्षेत्र में कोविड-19 से जूझ रहे मरीज़ों को हम 'सांसद कोविड केयर किट' के ज़रिये थोड़ी राहत प्रदान करने का प्रयास कर रहे हैं । 'पंख' नामक स्वयंसेवी संस्था के साथ मिलकर हमने कोरोना केयर किट तैयार किया है । इस किट में कोरोना से संबंधित सभी दवाएं, जैसे की आइवरमेक्टिन के 5 टैबलेट, डोक्सी के 10 टैबलेट, ज़िंक के 7 टैबलेट, कैल्शियम के 7 टैबलेट, विटामिन सी के 15 टैबलेट, पेरासिटामॉल के 15 टैबलेट, 2 ओ.आर.एस के पाउच, काढ़ा, विक्स के 5 टैबलेट आदि उपलब्ध हैं । साथ ही, किट में 3 मास्क, एक डिजिटल थर्मोमीटर, ग्लव्स के 3 जोड़ी, हैंड सैनिटाइज़र, दवा लेने की विधि और कोविड के समय क्या सावधानियां रखनी हैं, कौन से व्यायाम करने हैं उसका एक पम्पलेट और लोगों के लिए मेरा एक संदेश भी है । 

इस प्रकार के 200 किट अम्बेडकर नगर के जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल जी द्वारा ज़िले के हर सी.एच.सी. पर पहुँचाया जाएगा । मैं उम्मीद करता हूँ कि इस पहल से जिले के कोरोना पीड़ित मरीज़ों को थोड़ी राहत मिल पायेगी । साथ ही, हमने रोज़ाना जलालपुर और अम्बेडकर नगर के विभिन्न जगहों पर ज़रूरतमंदों के लिए ऑक्सीजन सिलिंडर ले जाने हेतु निःशुल्क गाड़ी का भी प्रबंध किया गया है । आपकी सेवा करने के लिए मैं अपने प्रयत्न जारी रखूँगा । सभी अपना ख़्याल रखें और सुरक्षित रहें ।

(सोशल मीडिया)