Xpress News UP

निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्पित

Breaking News

Showing posts with label अयोध्या. Show all posts
Showing posts with label अयोध्या. Show all posts

23 July, 2022

23 July

अयोध्या में गांव की महिला ने लेखपाल पर लगाया अश्लीलता करने का आरोप



अयोध्या

तारुन थाना क्षेत्र के वेदापुर गांव निवासी श्यामा पत्नी लल्लन नामक महिला ने सीजेएम न्यायालय में (156)3/के तहत प्रार्थना पत्र देकर सहन दरवाजे की जमीन सीमांकन करने के नाम पर हल्का लेखपाल उदयराज तिवारी पर अश्लीलता करने का आरोप लगाकर राजस्व महकमे में हलचल मचा दी है ।

न्यायालय में दी अर्जी में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके सहन की जमीन गांव के बुधिराम, बाबूराम,सियाराम तीनो भाई कब्जा कर लिए है।उसी जमीन का सीमांकन करने को महिला ने बीकापुर तहसील दिवस में प्रार्थना पत्र दिया था।उसी प्रकरण को निस्तारण कराने को लेखपाल बीते 1 जून को मौके पर गये थे।आरोप हैं कि उसी जमीन की पैमाइश करने की बात करने को लेकर महिला श्यामा को लेखपाल उसके घर के अन्दर लेकर चले गये और उनके साथ गये दो अन्य लोग घर के बाहर चारपाई पर बैठे रहे।आरोप है कि लेखपाल ने महिला के पति के बारे में पूछा और उसके कलकत्ता में होने की बात जानकर 5 हजार रुपये की मांग की न दे पाने पर महिला का हाथ पकड़कर उसे चारपाई पर खीच लिया और उसके साथ अश्लीलता की। महिला लेखपाल के चंगुल से किसी तरह छूट कर लेखपाल व उनके दोनों सहयोगियों को चले जाने को कहा तो सभी लोगो ने उसे भद्दी 2 गाली गुप्ता व जानमाल की धमकी दी ।

स्थानीय थाना पुलिस में पीड़िता ने शिकायत की।सुनवाई न होने पर जिलाधिकारी व एसएसपी को जरिये रजिस्ट्री पत्र भेजकर शिकायत किया।सुनवाई न होने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया हैं। उधर प्रकरण में आरोपित लेखपाल उदयराज तिवारी का कहना है कि मैं मौके पर महिला के घर न जाकर पुलिस बल के साथ विवादित घूर गड्ढे की जमीन का स्थलीय निरीक्षण करने गया था जिसमे पाया गया कि उक्त जमीन पर बुधिराम,बाबूराम, सियाराम आदि भाइयो का अर्से से कब्जा हैं।महिला झूठ व फरेबी है उसका दो नाम है।दोनों नामो का अलग अलग प्रयोग कर शिकायती पत्र अधिकारियों के यहां देती रहती हैं और छल कपट करके उक्त जमीन हड़पना चाहती हैं और मेरे बिरोधियो के उकसाने पर मेरे खिलाफ ऐसा कृत कर रही हैं ।

29 October, 2021

29 October

गोसाईगंज के सजायाफ्ता भाजपा विधायक खब्बू तिवारी की बढ़ी मुस्किलें, लूट के पुराने मामले में कोर्ट ने किया तलब



जौनपुर/लखनऊ -

जनपद अयोध्या की 276 - गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी के लिए मुस्किले बढ़ती जा रही हैं । अभी वो कुछ दिन पहले फर्जी अंकपत्र लगा कर एडमिशन लेने के पुराने मुकदमे में पांच साल की सज़ा काट हैं ।

 इस प्रकार फर्जी डिग्री लगाकर चुनाव लडने के कारण एमपी एमएलए कोर्ट ने इनको अयोग्य घोषित करते हुए 5 साल की सजा सुनाई अब एक पुराने मामले में जौनपुर  कोर्ट ने इनको तलब किया है ।

      ये मामला वर्ष 1997 में लूट का है जौनपुर के सिगरामऊ थाना अंतर्गत लूट के दौरान एक हत्या भी हुई थी । जिसमे इंद्र प्रताप तिवारी उर्फ खब्बू तिवारी को नामजद आरोपी बनाया गया था और गाड़ी के साथ सोनभद्र से गिरफ्तार किया गया था ।

 गौरतलब यह है कि इसमें खब्बू तिवारी ने आज तक जमानत ही नहीं कराई और न ही किसी भी चुनावी हलफनामे में इसका कोई जिक्र भी किया । इस घटना की गंभीरता को इसी से समझा जा सकता है कि पूरी केस फाइल ही कोर्ट से लूट ली गई थी । जिसपर उच्च न्यायालय के आदेश पर फिर से केस खोला  गया है । इसी मामले में जौनपुर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने खब्बू तिवारी को 9 नवंबर 2021 को कोर्ट में तलब किया है । 

इसके अतिरिक्त खब्बू तिवारी के गृहजनपद बस्ती में उनके लाइसेंसी अस्त्र का लाइसेंस जिलाधिकारी द्वारा निरस्त करने के बाद भी अस्त्र को मालखाने में जमा न कराए जाने का मामला भी उनपर चल रहा है । 



01 September, 2021

01 September

पूर्व मंत्री और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजा भैया पहुंचे अयोध्या, बोले नकली किसान कर रहे हैं आंदोलन ....




अयोध्या :  जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया अयोध्या पहुंचकर रामलला का दर्शन किया इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम हमारे आराध्य है । विधानसभा चुनाव को लेकर जन संकल्प सेवा यात्रा पूरे प्रदेश में निकाल रहे हैं । विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि वे जीतने के लिए चुनाव लड़ेंगे जो सीट उनके लिए मजबूत दिखाई पड़ेगी उन्हीं सीटों पर वह अपना उम्मीदवार उतारेंगे । प्रदेश में गठबंधन को लेकर राजा भैया ने कहा कि अभी किसी पार्टी से कोई बात नहीं हुई है वही ओवैसी को लेकर उन्हें अपना विचार स्पष्ट किया और कहा कि ओवैसी से तो बिल्कुल गठबंधन संभव नहीं है । हमारे उनके विचार नहीं मिलते हैं न वो  । मुझसे गठबंधन करेंगे और ना मैं उनसे गठबंधन करूँगा । 


सीएम योगी के चुनाव लड़ने पर कहा कि अगर वह चुनाव लड़ते हैं तो मुख्यमंत्री के सम्मान व गोरक्ष पीठाधीश्वर के सम्मान में उनके खिलाफ अपना उम्मीदवार नहीं उतारेगे । किसानों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि जो किसान दिल्ली में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं वह किसान नहीं है । असली किसान खेतों में पसीना बहा रहा है । तालिबान के मुद्दे पर राजा भैया ने कहा कि किसी भी राष्ट्र को तालिबान को मान्यता नहीं देनी चाहिए । तालिबानी हिंदुस्तान में भी घुसपैठ करते रहते हैं और उनको जवाब देने के लिए हिंदुस्तानी सेना सक्षम है ।

 (अयोध्या न्यूज़)

24 August, 2021

24 August

कल्याण सिंह के नाम से होगा अयोध्या राम जन्मभूमि मार्ग जाने वाली सड़क

 


लखनऊ :

पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को लेकर डिप्टी सीएम केशव मौर्य का बड़ा ऐलान । 

प्रदेश के 5 जिलों की एक एक सड़क होगी कल्याण सिंह के नाम पर । 

 लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, बुलन्दशहर और अलीगढ़ में एक एक सड़क होगी कल्याण सिंह मार्ग के नाम से । 

 अयोध्या में राम जन्म भूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग के नाम से होगा । 

राम मंदिर आंदोलन में कल्याण सिंह के योगदान को देखते हुए किया गया  बड़ा फ़ैसला । 

 लोकनिर्माण विभाग जल्द पूरी करेगा कागजी प्रक्रिया ।

 

देखिए वीडियो :

04 August, 2021

04 August

मायावती के करीबी नेता, पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह बबलू भाजपा में हुए शामिल





लखनऊ :


  बसपा को लगा बड़ा झटका पूर्वांचल के कद्दावर नेता व पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह "बबलू " ने थामा भाजपा का दामन । काफिले के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुँचे, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने दिलाई शपथ व माला पहना कर किया स्वागत । कई ज़िलों से आए अलग अलग फ़ील्ड से जुड़े गणमान्य व्यक्ति आज थाम रहे है भाजपा का दामन । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मोजूदगी में हो रही जोईनिंग । 


भाजपा में शामिल होने वालों लोगों की सूची -


1, जितेंद्र सिंह उर्फ़ बबलू पूर्व विधायक, बीकापुर ।

 2, डॉ0 वीना लावनियाँ सामाजिक कार्यकर्ता ।

3, मनोज शर्मा ( ग़ाज़ियाबाद )  एडवोकेट ।

4,  श्याम सुंदर तिवारी (पूर्व फ़ौजी) ।



23 July, 2021

23 July

लखनऊ के टेंडर पाम हॉस्पिटल में कार्यरत युवती की मौत, सनसनी !

 


लखनऊ :

लखनऊ के टेंडर पाम हॉस्पिटल मे काम करने वाली युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला । टेंडर पाम हॉस्पिटल में लगभग 3 महीने से युवती कर रही थी कार्य ।

देर रात अचानक घायल युवती की आज इलाज के दौरान हुई मौत । बलिया की रहने वाली है युवती नीलम साहनी ।

हॉस्पिटल वालों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हॉस्पिटल वालों ने परिवार को भी दी सूचना । सूचना के बाद मौके पर पहुंचे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है ।


भाई संदीप ने बताया कि 22 तारीख की रात 8:00 बजे हॉस्पिटल से फोन आया आपकी बहन सीढ़ियों से गिरकर घायल हो गई है ।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा कि युवती की हत्या हैं या सीढ़ियों से गिरकर हुई है मौत । 

उक्त अस्पताल उत्तर प्रदेश के बड़े नेता की पुत्री का है ।


(Via सोशल मीडिया)

23 July

फूलन देवी के सहादत दिवस पर 25 जुलाई को प्रदेश के 18 मंडलो में फूलन देवी की प्रतिमा स्थपित होगी


अयोध्या

      आगामी 25 जुलाई को वीआईपी पार्टी के बैनर तले प्रदेश के 18 मंडलो में प्रस्तावित समारोह पूर्वक मनेगा फूलन देवी का शहादत दिवस और स्थापित होगी फूलन देवी की प्रतिमा । इसी दिन अयोध्या में भी फूलन देवी की प्रतिमा की जायेगी स्थापित।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी है।


   पार्टी के अयोध्या जिलाध्यक्ष जसपाल निषाद ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो सन ऑफ मल्लाह माननीय मुकेश साहनी व प्रदेश अध्यक्ष  चौ0 लौटनराम निषाद प्रदेश के 18 मंडलो में बीडीओ कांफ़्रसिंग के जरिये मोदी के गढ़ बनारस से इस कार्यक्रम की एक साथ शरुवात करेंगे । इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज में महिला सशक्तिकरण तथा उनके उत्थान पर जोर देने के लिए इस बार वीआईपी पार्टी उत्तर प्रदेश के 18 मंडलो में शुरुवात करने जा रही है ।


 

03 July, 2021

03 July

अयोध्या की ज़िला पंचायत अध्यक्ष पद पर इतिहास में पहली बार भाजपा का कमल आसीन हुआ



 अयोध्या : उत्तर प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद अयोध्या में समाजवादी पार्टी को बहुत अच्छे परिणाम मिले थे लेकिन पार्टी में आंतरिक कलह और जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी के नाम पर लंबे समय तक खींच तान ने ये सीट भी सपा से दूर के दी ।

 जिले और आस पास के क्षेत्र में आपकी साख रखने वाले सेन परिवार पर अखिलेश यादव ने भरोसा जताते हुए मित्रसेन यादव की छोटी बहू इंदुसेन यादव पत्नी आनंदसेन यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाया था लेकिन उन्हें भाजपा की रोली सिंह के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा है । समाजवादी पार्टी से मया क्षेत्र से सदस्य निर्वाचित हुए नागेंद्र यादव पप्पू भी टिकट की मांग कर रहे थे । शुरू में वो पार्टी के फैसले से नाराज़ भी थे लेकिन आखिरी में नागेंद्र पार्टी के साथ दिखे ।

कुल 40 जिला पंचायत सदस्य में से अध्यक्ष बनने के लिए 21 वोट की जरूरत थी जिसमे से सपा समर्थित 17 प्रत्याशी जीते थे फिर भी सपा को सिर्फ 10 वोट ही मिले ।

भाजपा प्रत्यासी रोली सिंह 30 मत पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं, उन्हें जिलाधिकारी अनुज झा ने प्रमाणपत्र सौंपा ।

   - हरि भान यादव



15 June, 2021

15 June

पूर्व विधायक अभय सिंह के ऊपर हो रहे पुलिसिया उत्पीड़न से नाराज नेताओं ने पुलिस महानिदेशक को भेजा पत्र


अयोध्या : समाजवादी युवा फ्रण्टल संगठन नेे पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या से मुलाकात करके समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अभय सिंह पर ठेकेदार सुरेश कालिया के बयान पर दर्ज मुकादमें की निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुये पुलिस महानिदेशक को सम्बोधित पत्र दिया ।

समाजवादी युवजन सभा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में फ्रण्टल संगठन के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक अभय सिंह को क्षेत्र पंचायत एवं जिला पंचायत के चुनाव को दृष्टगत रखते हुए आरोपी बनाया गया है । क्योंकि जनपद के पंचायत चुनाव में जो परिणाम आये है उनमें समाजवादी पार्टी का बोलबाला है। जिला पंचायत अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख के चुनाव को बाधित करने के लिए समाजवादी पार्टी से जुड़े लोगो को प्रताड़ित किया जा रहा है ।

           विगत दिनो युवजन सभा गोशाईगंज के विधान सभा अध्यक्ष भानू यादव, नीरज सिंह, अनवर अली, सन्दीप यादव उर्फ सनी यादव, सियाराम यादव जैसे कार्यकर्ताओं पर भी फर्जी मुकदमें दर्ज करके प्रताड़ित किया जा रहा है । यही नही स्थानीय पुलिस कहती है कि आप लोग क्षेत्र छोड़ दो आपको कुछ नही होगा । युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जयसिंह यादव ने बताया कि पूरे प्रकरण को महानिरीक्षक महोदय केे संज्ञान में ला कर निष्पक्ष जांच एवं न्याय की मांग की गई है । मुलायम सिंह यादव यूथ विग्रेड के जिला अध्यक्ष शोएब खान ने कहा कि यदि समाजवादियों को न्याय नहीं मिलेगा तो हम सभी लोग आगे आन्दोलन की रणनीत तय करेंगे । वरिष्ठ छात्र नेता राजू यादव ने कहा कि हम समाजवादी लोग प्रशासन एवं पुलिस से डरने वाले नही है, माननीय विधायक अभय सिंह पद दर्ज मुकदमे यदि वापस नही लिए गए तो हम सभी नौजवान आन्दोलन के लिए बाध्य होगें । इस मौके पर अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष राशिद जमील बीकापुर विधान सभा अध्यक्ष के0 के0 पटेल, पूर्व प्रदेश सचिव मो0 सुहैल, छात्र नेता राजू यादव, दीपक यादव राधे, मोहित यादव, जूनैद खान, शशांक यादव, मो0 आज़म आदि लोग मौजूद रहे ।

 -आर एस यादव, फैजाबाद

15 June

राममंदिर चंदे के धन के घोटाले को लेकर महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास को घेरा दिया धरना, चंदा चोर-गद्दी छोड़ के लगाए जबर्दस्त नारे



"महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसिया बर्बरता, लाठी चार्ज के साथ रस्सियों से बांधकर खींचा"

लखनऊ : अयोध्या में श्री राममंदिर के लिये ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद में जनता द्वारा दिये गए चंदे का गबन घोटाला करने के विरोध में महिला कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर जमकर धरना देकर चंदा चोर-गद्दी छोड़ के जबरदस्त नारो के साथ प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारी महिलाओ के साथ योगी सरकार की पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करने के साथ रस्सियों से बांधकर घसीटा जिसमे कांग्रेस नेत्री करिश्मा ठाकुर व प्रतिभा अटल पाल सहित अनेक महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हुई, पुलिस ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर लिया ।



महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीरामन्दिर ट्रस्ट द्वारा लगभग 16 करोड़ रुपये का जमीन खरीद के नाम पर घोटाला करने के विरोध में मुख्यमंत्री आवास को आज घेर कर  धरना दिया, महिलाएं मुख्यमंत्री आवास तक पहुचने में सफल रहीं। उन्होंने वहां जमकर नारेबाजी करते हुए चंदा चोर, गद्दी छोड़ के नारे मुख्यमंत्री के गेट पर चढ़कर लगाए जिस पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ  पुलिस ने बर्बरतापूर्वक, लाठी चार्ज किया लेकिन महिलाओं के हौसले पस्त नही हुए वह लगातार चंदे की रकम का घोटाला करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि भगवान राम की आस्था का दोहन कर अरबो का चंदा जमा कर हिसाब न देने वाले अब धन गबन कर आस्था का अपमान करने के साथ आर्थिक अपराध कर रहे हैंे, पूरे प्रकरण की सीबीआई व ईडी से जांच कराने के साथ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को इस घोटाले की जिम्मेदारी लेते हुए पदों से त्यागपत्र देना चाहिये ।


कांग्रेस के श्री सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, अनूप गुप्ता, दिनेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह, कृष्णकान्त पांडेय, सचिन रावत, विशाल राजपूत, अभिषेक बाजपेयी, वेदप्रकाश त्रिपाठी आदि ने पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी महिला  कार्यकताओं की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र पर योगी सरकार का हमला निंदनीय है, चंदा चोरों को एक एक पैसे का हिसाब देना पड़ेगा ।

    गिरफ्तार होने वाली कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओ में जोन अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा अटल पाल, करिश्मा ठाकुर, सुशीला शर्मा, उरूसा राना, शबनम आदिल, शालू, रंजना सिंह, उज्मा बेगम, शिल्पी यादव, सावित्री देवी, कंचन पांडेय,रानी कठेरिया, रुबीना खातून, रीता मिश्रा, कंचन उपाध्याय, पुष्पा सेंगर, निशा सिंह आदि प्रमुख थी ।

देखिए विडियो

 (प्रेस विज्ञप्ति), 14 जून 2021

15 June

पत्रकार हत्याकांड मामले में कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल जाएगा प्रतापगढ़


लखनऊ : जनपद प्रतापगढ़ के कटरा रोड पर 13 जून, 2021 को एक इलेक्ट्रानिक चैनल के पत्रकार सुलभ श्रीवास्तव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के सम्बन्ध में पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक के निर्देश पर उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी का 6 सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल 15 जून को प्रतापगढ़ पहुॅंचकर पीड़ित परिवारजनों से मिलकर उनसे घटना के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करेगा व इस सम्बन्ध में स्थानीय प्रशासन से मिलकर पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने की मांग करेगा ।

             उक्त जानकारी देते हुए उ0प्र0 कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन श्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व मंत्री ने बताया कि प्रतिनिधि मंडल में सोहिल अख्तर अंसारी विधायक, उपाध्यक्ष-उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी, प्रदेश महासचिव सुशील पासी, प्रदेश सचिव देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, जयकरण वर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी प्रतापगढ़ के अध्यक्ष बृजेन्द्र कुमार मिश्रा एवं उ0प्र0 युवा कांग्रेस पूर्वी जोन के पूर्व अध्यक्ष नीरज त्रिपाठी शामिल रहेंगे ।

श्री सिद्दीकी ने बताया कि यह प्रतिनिधि मंडल घटना की पूरी जानकारी प्राप्त करने के उपरान्त अपनी रिपोर्ट प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपेगा ।

  (प्रेस विज्ञप्ति)

14 June, 2021

14 June

कच्ची शराब बनाने के लिए लकड़ी ले जाने से रोकने पर मां - बेटी की जमकर पिटाई



अयोध्या : शराब बनाने के लिए लकड़ी ले जाने से रोकना महिला व उसकी बेटी को पड़ा भारी । अवैध कच्ची शराब कारोबारियों ने महिला व उसकी बेटी की जमकर की पिटाई । चोटिल माँ बेटी ने रविवार तारुन थाने पहुँच इलाक़ाई पुलिस से शिकायत कर शराब कारोबारियों पर कार्यवाही करने को गुहार लगायीं हैं । 

थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव पंचायत की डगराभारी निवासी महिला सुशीला पत्नी मनीराम निषाद ने आरोप लगाया कि उसके पट्टीदार संजय पुत्र पतिराम व उनके बेटे सुरेंद्र गूलर की सूखी लकड़ी अकेले दारू बनाने को उठा ले जा रहे थे । जिसमें उसका भी हिस्सा हैं । महिला ने बिना बंटवारा किये लकड़ी अकेले ले जाने का विरोध किया तो उपरोक्त दोनो लोगो के अलावा संजय की बेटी अंतिमा व राम उजागिर की बेटी निशा ने मिलकर महिला सुशीला व उसकी बेटी को बेरहमी से उसके घर मे घुसकर उसे मारा पीटा । उधर पुलिस के आरोपियों के घर पहुँचने पर सभी लोग घर छोड़कर भाग खड़े हुये । पीड़िता ने एसएसपी से शराब कारोबारियों पर कार्यवाही करने की मांग की है ।


17 May, 2021

17 May

बाराबंकी जनपद का कोरोना बुलेटिन 16 मई 2021 व वैक्सीन की डिटेल्स



बाराबंकी-

जनपद बाराबंकी में वर्तमान में कोरोना वायरस के 1795 एक्टिव मामले हैं।

दिनांक 16 मई 2021 को नये 121 मामले संज्ञान में आये।



वैक्सीन की डिटेल्स

कोविशील्ड की दूसरी खुराक 12-16 सप्ताह (84-112 दिन) के बीच लाभार्थियों को मिलेगी।

45 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का टीकाकरण लगातार चल रहा है, पात्र व्यक्ति टीकाकरण करवा सकते है।

जानकारी के लिए बताते चले कि 18 से 44 वर्ष की आयू के लोगों का टीकाकरण अभी बाराबंकी में प्रारम्भ नहीं हुआ है अभी ये सुविधा केवल बड़े शहरों में है जैसे नोएडा लखनऊ।

सरकार द्वारा छोटे जिलो में भी 18 से 44 वर्ष के लोगो को टीका लगवाने की योजना है सूत्रों से ज्ञात हुआ है जल्द ही 18 से 44 वर्ष के लोगो को टीका लगना प्रारम्भ हो जाएगा।


बाराबंकी व देश दुनियां की खबरों के लिए हमारा फेसबुक पेज like करें

https://www.facebook.com/107300028202372



14 May, 2021

14 May

अयोध्या में जिला पंचायत व ब्लाक प्रमुख पद को लेकर शुरू हुआ दबंगो का तांडव


अयोध्या : त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना के पश्चात आये परिणाम से घबराए दबंगो ने ब्लाक प्रमुखों और जिला पंचायत की कुर्सी को हथियाने को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्यों और जिला पंचायत सदस्यों पर दबाब बनाना शुरू कर दिया है ।

जहां एक तरफ सत्ताधारी पार्टी के साथ मुख्य विपक्षी पार्टी ने ब्लाक प्रमुखों की शीट पर कब्जे को लेकर सदस्यों को लुभाने के लिए विभिन्न प्रकार के प्रलोभनों को हथियार बनाया है वही दूसरी तरफ प्रलोभनों में न पड़ने वाले सदस्यों पर सत्ताधारी लोगो ने सत्ता का दुरुपयोग करने का भी फार्मूला अख्तियार किया है ।

जिसका ताजा उदाहरण आज थाना महराजगंज में हुई दर्ज उस एफआईआर में सामने आया है जिसमे क्षेत्र पंचायत सदस्य समथा निवासी भानु प्रताप यादव ने बीजेपी से जुड़े एक युवक विकास सिंह पर ब्लाक प्रमुख चुनाव में अपने पक्ष में आने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए समाजसेवी पर अपने पांच अन्य साथियों के साथ पीछा करने डराने धमकाने का गंभीर आरोप लगाया है । हालांकि इस मामले में पीड़ित क्षेत्र पंचायत सदस्य की तहरीर पर महराजगंज पुलिस ने देवगढ़ निवासी विकास सिंह व उनके 5 अन्य साथियों के खिलाफ भादवि की धारा 147, 506,323 का मामला दर्ज कर लिया है ।

- अमित राव, तारून समाचार, अयोध्या ।