Xpress News UP

निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्पित

Breaking News

Showing posts with label कृषि. Show all posts
Showing posts with label कृषि. Show all posts

06 July, 2021

06 July

जानिए सिर्फ मिट्टी के गमलों में ही क्यों लगाने चाहिए पौधे

 


 आखिर क्यों मिट्टी के गमलों में ही पौधे लगाने चाहिए, जानिए पूरा सच -


1. मिट्टी के गमले में पानी भाप बन कर उड़ता रहता है जिससे जड़ें ठंडी रहती हैं जबकि प्लास्टिक की थैली या सीमेंट के गमले में वाष्पीकरण की प्रक्रिया नहीं हो पाती जिनसे नीचे की मिट्टी अत्याधिक गर्म हो जाती है जिससे पौधे के विकास में अवरोध उत्पन्न होता है । इसको आप स्वयं जांच सकतें हैं ।


2. मिट्टी के गमले में फालतू पानी शीघ्रता से उड़ जाता है । जबकि प्लास्टिक की थैली में फालतू पानी पौधे की जड़ों को सड़ा देता है ।


3. प्लास्टिक की थैली में लगे पौधे गरीबी की निशानी समझी जाती है जबकि मिट्टी के गमले में पौधे सुंदर लगते हैं । 


4. मिट्टी के गमले को अगर आप किरमची (गमले का रंग) कर देतें हैं तो गमले नए के नए । प्लास्टिक के गमले पुराने होने पर गन्दे हो जातें हैं ।


5. मिट्टी के गमले कई वर्षों तक चलतें हैं । जबकि प्लास्टिक की थैली की उम्र सीमित होती है । 


6. गमले के प्रयोग से आप गरीब कुम्हारों के रोजगार को ,कला को फिर से पुनर्जीवित कर सकतें हैं जबकि प्लास्टिक के कारण पूरा पर्यावरण दूषित हो रहा है ।


               इसलिए हमेशा मिट्टी के गमले में ही पौधे लगाए ।

11 June, 2021

11 June

नया पौधा लगाने का सही तरीका जानिए ...

 


     यदि आप नया पौधा लगाना चाहते हैं । उसकी पौध ला कर दुसरे बड़े गमले में लगाना है तो किन - किन बात का ध्यान  रखना होता है, देखिए -


1: कोशिश करें  शाम को 5-6 के बीच मे करें ।

2 : मिट्टी  के साथ साथ थोडी रेत मिला लें ।

3 : मिट्टी  से आधी मात्रा में पुराने गोबर (काला) को मिला लें ।

4 : गोबर  से आधी मात्रा  मे  वर्मी कम्पोस्ट मिला लें ।

5 : उस दिन गमले मे जायदा पानी ड़ाले ।

6 : अगले दिन से सिर्फ उतना पानी डालना है जिस से सिर्फ मिट्टी  गीली हो सके ।

7 : पानी  डालने  का समय निश्चित करें  किसी भी समय पानी ना दे ।

8 : रिपोर्टिंग हमेशा शाम के समय करें ।

9 : पोधे के साथ जो मिट्टी है उसको ज़रूर नए गामले मे  इस्तेमाल  करें ।

 ऐसा करने से आपके  पोधे ज्यादा  संभावना  के साथ जल्दी  जड़ पकड़  लेंगे और पौधों का जीवन लंबा होगा ।