Xpress News UP

निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्पित

Breaking News

Showing posts with label प्रशासन. Show all posts
Showing posts with label प्रशासन. Show all posts

06 September, 2021

06 September

लखनऊ के बलरामपुर हॉस्पिटल में मरीजों के लिए खुलता है सिर्फ एक गेट !


लखनऊ :


हॉस्पिटल के 6 गेटों में से एक ही गेट खुल रहा है !

बलरामपुर हॉस्पिटल के पहले गेट को पूरी तरीके बंद रखा गया है वही इमरजेंसी गेट नंबर 2 को मात्र नाम के ही लिए खोला गया । आए दिन अस्पताल प्रशासन गेट के बाहर लगी रहती है भारी भरकम भीड़ में धक्का खाते मरीज़ और उनके तीमारदार ।


बलरामपुर हॉस्पिटल के अधिकारियों को नही सोशल डिस्टेंसिंग की चिंता है न ही कोरोना की तीसरी लहर का डर । कोरोना के नाम पर केवल अतिरिक्त सख्ती बरतने वाला प्रशासन आखिर आम आदमी को होने वाली दिक्कतों और तकलीफों के बारे में क्यों नहीं सोचता ? यह यक्ष प्रश्न है ।


बलरामपुर हॉस्पिटल के इमरजेंसी गेट के बाहर रोड के दोनों तरफ बेतरतीब वाहनों के खड़े कर देने से घंटों जाम लगा रहता है । अस्पताल के आसपास की सड़के भी ठीक नहीं हैं ।