Xpress News UP

निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्पित

Breaking News

17 December, 2025

17 December

अमर शहीद अशफ़ाक़ उल्लाह ख़ाँ की शहादत को दास्तानगोई के माध्यम से किया गया यादगार

अयोध्या : काकोरी एक्शन की शताब्दी वर्ष पर आयोजित तीन दिवसीय शहादत समारोह के प्रथम दिवस “दास्तान-ए-अशफ़ाक़” शीर्षक से दास्तानगोई कार्यक्रम का आयोजन नंद कॉन्वेंट स्कूल, देवकाली में किया गया ।
 इस अवसर पर लखनऊ से आए प्रसिद्ध रंगकर्मी शहजाद रिज़वी और फरजाना मेहदी ने अमर शहीद अशफ़ाक़ उल्लाह ख़ाँ के जीवन और योगदान पर आधारित रोचक प्रस्तुति दी।दास्तानगोई में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से लेकर काकोरी एक्शन तक के इतिहास और उसमें अशफ़ाक़ उल्लाह ख़ाँ सहित उनके साथी क्रांतिकारियों की भूमिका का जीवंत चित्रण किया गया । श्रोताओं और शहर के बौद्धिक वर्ग ने इस प्रस्तुति की सराहना करते हुए शहीदों की याद को नमन किया।कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने काकोरी एक्शन के नायक अमर शहीद अशफ़ाक़ उल्लाह ख़ाँ के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की । कार्यक्रम का संचालन मुजम्मिल फिदा ने किया, जबकि परिचय डॉ. विशाल श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि दास्तानगोई जैसी पारंपरिक विधा, जो कभी विलुप्ति के कगार पर थी, आज फिर सांस्कृतिक पुनर्जागरण का प्रतीक बन रही है । दास्तान के लेखक असगर मेहदी ने दास्तानगोई के इतिहास और अशफ़ाक़ उल्लाह ख़ाँ के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों पर प्रकाश डाला । इस अवसर पर जनवादी नेता सत्यभान सिंह ने कहा कि काकोरी एक्शन के सौवें वर्ष में उन महान क्रांतिकारियों के विचारों को आमजन तक पहुँचाना सभी की साझा जिम्मेदारी है।समारोह का शुभारंभ वरिष्ठ कवि-लेखक आर. डी. आनंद, बृजेश श्रीवास्तव और अनंत सिंह के क्रांतिकारी गीतों से हुआ । 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीपीआई के अशोक तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में देशभक्ति और प्रगतिशील सोच को मज़बूती देते हैं । युवा कवि कबीर और अखिलेश सिंह ने अतिथियों का स्वागत स्मृति चिन्ह भेंट कर किया । कार्यक्रम का आयोजन जनवादी लेखक संघ और शहीद भगतसिंह स्मृति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में किया गया । 
इस अवसर पर कवयित्री विनीता कुशवाहा, पूजा श्रीवास्तव, पूनम सूद, कवि आशाराम जागरथ, ऋतु राठौर, विनोद सिंह, डॉ. पूनम, डॉ. एकता सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, कवि और संस्कृतिकर्मी उपस्थित रहे ।

 Edited by- Hari Bhan Yadav

14 December, 2025

14 December

दिल्ली में नकली इंजन ऑयल फैक्ट्री का भंडाफोड़

 

New Delhi : सवालों के घेरे में निगरानी तंत्रराजधानी दिल्ली में DIU (डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट) टीम ने अलीपुर क्षेत्र में चल रही नकली इंजन ऑयल फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। ऑपरेशन के दौरान टीम ने Castrol ब्रांड के नाम पर बेचे जा रहे लगभग 239 लीटर नकली ऑयल, 3000 बारकोड, और 11,220 MRP स्टिकर बरामद किए। फैक्ट्री में सीलिंग मशीन, ऑयल पंप, डाई और माप उपकरण जैसे पेशेवर उपकरण भी मिले हैं — जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह कोई छोटी-मोटी गतिविधि नहीं, बल्कि संगठित रैकेट था।यह खुलासा कई गंभीर सवाल खड़े करता है — इतने बड़े पैमाने पर फैक्ट्री संचालित होती रही और प्रशासन को भनक तक नहीं लगी? क्या यह माल केवल दिल्ली में बेचा जा रहा था या अन्य राज्यों तक भी इसकी सप्लाई फैली हुई थी?ब्रांड कंपनियों, GST विभाग, और फैक्ट्री लाइसेंसिंग एजेंसियों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच एजेंसियाँ अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है और ऑयल सप्लाई चेन में नकली उत्पाद कैसे पहुँच रहे थे।अब यह चिंता आम वाहन चालकों के लिए भी बढ़ गई है — जब इंजन ऑयल जैसे तकनीकी उत्पादों में भी नकली सामान की बिक्री हो रही है, तो भरोसा आखिर किस पर किया जाए?

12 December, 2025

12 December

अन्ना हजारे 30 जनवरी से आमरण अनशन पर बैठेंगे

Lucknow :, सरकार को दी अंतिम चेतावनीमहाराष्ट्र के सुप्रसिद्ध समाजसेवी अन्ना हजारे ने एक बार फिर बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि वे आगामी 30 जनवरी 2026 से अपने गांव रालेगण सिद्धि में आमरण अनशन पर बैठेंगे। हजारे ने कहा कि यह अनशन उनकी अंतिम सांस तक जारी रहेगा ।
 अन्ना हजारे ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर चेतावनी दी है कि यदि सरकार ने उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों पर कानून को तुरंत लागू नहीं किया, तो वे प्राण त्याग देंगे लेकिन आंदोलन से पीछे नहीं हटेंगे । 
उनके इस ऐलान के बाद महाराष्ट्र से लेकर दिल्ली तक राजनीतिक हलचल तेज हो गई है, और विभिन्न दलों के नेता स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ।

10 December, 2025

10 December

बाराबंकी: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत, 3 गंभीर

बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घटनास्थल पर खड़ी वैगनआर कार को पीछे से तेज रफ्तार ब्रेज़ा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई।
हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।

09 December, 2025

09 December

जहरीले कफ़ सीरप कांड पर यूपी पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस -

लखनऊ :  विशेष संवाददाता

उत्तर प्रदेश के डीजीपी राजीव कृष्ण ने लखनऊ में कफ सिरप से जुड़े अवैध कारोबार के मामले पर प्रेस वार्ता कर महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बताया कि राज्य पुलिस ने FSDA (फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन) के साथ संयुक्त अभियान चलाकर ड्रग माफिया के नेटवर्क पर बड़ा प्रहार किया है।
डीजीपी के अनुसार, जांच के दौरान कई राज्यों से इस रैकेट के तार जुड़े पाए गए। कोडीन युक्त कफ सिरप से संबंधित अब तक 128 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। कार्रवाई में सोनभद्र में एक ट्रक और गाजियाबाद में चार ट्रक अवैध कफ सिरप जब्त किया गया है।
अब तक सोनभद्र, रांची और गाजियाबाद से गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। डीजीपी ने बताया कि गिरफ़्तारियों में शामिल पांच प्रमुख स्टॉकिस्टों में से तीन को पकड़ा जा चुका है और कुल 32 आरोपी अब तक हिरासत में लिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर भी जांच की गई, हालांकि मध्य प्रदेश में उत्पादित सिरप का इस रैकेट से कोई प्रत्यक्ष संबंध नहीं पाया गया।
मामले में मुख्य आरोपियों में सौरभ त्यागी, भोला जायसवाल और विभोर राणा को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा 40 जिलों के थोक विक्रेताओं की व्यापक जांच की जा रही है।
डीजीपी ने स्पष्ट किया कि अवैध ड्रग माफिया के खिलाफ अभियान सख्ती से जारी रहेगा और इस तरह के किसी भी नेटवर्क को बख्शा नहीं जाएगा।

06 October, 2025

06 October

नोएडा में प्रथम शहीद बालेश्वर सिंह यादव जूनियर कुश्ती दंगल का सफल आयोजन

नोएडा : ग्राम सोरखा, सेक्टर-115 नोएडा में शहीद बालेश्वर सिंह यादव की स्मृति में प्रथम जूनियर कुश्ती दंगल का आयोजन अभूतपूर्व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस खेल आयोजन का उद्देश्य युवा पीढ़ी को कुश्ती की परंपरा और 'फिट इंडिया मूवमेंट' से जोड़ना रहा ।
भारत सरकार के वित्त मंत्रालय में सहायक निदेशक और 'फिट इंडिया मूवमेंट' के सोशल एम्बेसडर डॉ. हरीश यादव ने फीता काटकर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया ।

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति -
उद्घाटन समारोह में कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें पूर्व डीआईजी आईपीएस श्री राम चरित्र, विशेष आर्थिक क्षेत्र नोएडा के सहायक विकास आयुक्त श्री सुशील कुमार, लघु उद्योग के सहायक निदेशक श्री ओम प्रकाश पटेल, सुप्रीम कोर्ट के सरकारी अधिवक्ता श्री सुधाकर यादव, शिक्षाविद श्री एस.पी. वर्मा और उद्यमी लाल सिंह शामिल थे ।

युवा पहलवानों का शानदार प्रदर्शन -
दंगल में आसपास के कई गांवों के जूनियर पहलवानों ने हिस्सा लिया। उन्होंने खेल भावना और अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए अपने-अपने अखाड़ों के लिए दमखम दिखाया और शानदार प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया ।

मुख्य अतिथि डॉ. हरीश यादव ने सोरखा अखाड़े को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। आयोजकों ने बताया कि यह सफल आयोजन डॉ. यादव की प्रेरणा और सक्रिय सहयोग से संभव हो पाया ।

खेलों को बढ़ावा देने पर ज़ोर -
अपने संबोधन में डॉ. यादव ने जूनियर दंगल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों और युवाओं को खेलों से जोड़े रखना है । उन्होंने ज़ोर देकर कहा, "कुश्ती हमारी परंपरा का अभिन्न हिस्सा है और फिट इंडिया अभियान इसी सोच को आगे बढ़ाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है । फिटनेस से न केवल शरीर स्वस्थ होता है बल्कि अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास भी बढ़ता है ।"

कार्यक्रम में रामवीर यादव, विक्रम सिंह, जीत शर्मा, इंद्रजीत पहलवान, राजेंद्र यादव, राजू यादव, सुखबीर खलीफा, चेतन पहलवान, वीर सिंह, हरिशंकर, रविंद्र यादव, अजय पाल सिंह यादव, श्रीपाल सिंह, अभिषेक यादव, दीपांशु यादव, अमित शर्मा, सूरज नागर, रिंकू यादव, विजय यादव, मिंदर पहलवान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और खेल प्रेमी मौजूद रहे ।

09 September, 2025

09 September

लखनऊ हेरिटेज हॉस्पिटल के एमडी डॉ वीरेंद्र यादव का जौनपुर में निशुल्क परामर्श कैंप

जौनपुर, ब्यूरो :

  डॉक्टर भगवान का रूप होते हैं ऐसा कहा जाता है इस कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं डॉक्टर वीरेंद्र यादव जिन्होंने अक्सर भाग दौड़ की जिंदगी में गांव के लोग अस्वस्थ होने के बाद भी पैसे की कमी के कारण एक अच्छे डॉक्टर का परामर्श नहीं ले पाते हैं और बेहतर इलाज से वंचित हो जाते हैं । ऐसे में डॉ. वीरेंद्र यादव जौनपुर जिले के अपने पैतृक गांव लाललेपुर में निशुल्क परामर्श चिकित्सा कैंप लगाकर जौनपुर जिले के कई गांव से आए मरीजों को निशुल्क परामर्श के साथ-साथ उनको बेहतर इलाज का भी भरोसा दिया । 
 आपको बता दें कि डॉ वीरेंद्र यादव लखनऊ हेरिटेज हॉस्पिटल के एमडी हैं। इन्होंने लखनऊ के किंग जॉर्ज विश्वविद्यालय से एमबीबीएस एमडी और पीएचडी की डिग्री हासिल की है। अक्सर गांव के लोग पढ़ लिख लेने के बाद गांव की तरफ रुख नहीं करते हैं लेकिन डॉक्टर वीरेंद्र यादव के समाज सेवा का भाव ही है की इनको गांव तक खींच कर ले आता है और अक्सर यह गांव में निशुल्क कैंप लगाकर लोगों की मदद करते रहते हैं। गांव और क्षेत्र के लोगों का कहना है कि अक्सर हमें डॉक्टर साहब के आने का इंतजार रहता है और डॉक्टर साहब जब भी आते हैं हम अपने स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं को लेकर डॉक्टर साहब के पास आते हैं और यहां पूरी तरीके से हमें समाधान जरूर मिलता है ।