बाराबंकी के सुबेहा थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। घटनास्थल पर खड़ी वैगनआर कार को पीछे से तेज रफ्तार ब्रेज़ा ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों में आग लग गई।
हादसे में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि करीब 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य में जुट गए। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है।