New Delhi : सवालों के घेरे में निगरानी तंत्रराजधानी दिल्ली में DIU (डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस यूनिट) टीम ने अलीपुर क्षेत्र में चल रही नकली इंजन ऑयल फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। ऑपरेशन के दौरान टीम ने Castrol ब्रांड के नाम पर बेचे जा रहे लगभग 239 लीटर नकली ऑयल, 3000 बारकोड, और 11,220 MRP स्टिकर बरामद किए। फैक्ट्री में सीलिंग मशीन, ऑयल पंप, डाई और माप उपकरण जैसे पेशेवर उपकरण भी मिले हैं — जो इस बात की पुष्टि करते हैं कि यह कोई छोटी-मोटी गतिविधि नहीं, बल्कि संगठित रैकेट था।यह खुलासा कई गंभीर सवाल खड़े करता है — इतने बड़े पैमाने पर फैक्ट्री संचालित होती रही और प्रशासन को भनक तक नहीं लगी? क्या यह माल केवल दिल्ली में बेचा जा रहा था या अन्य राज्यों तक भी इसकी सप्लाई फैली हुई थी?ब्रांड कंपनियों, GST विभाग, और फैक्ट्री लाइसेंसिंग एजेंसियों की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। जांच एजेंसियाँ अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि इस रैकेट में और कौन-कौन शामिल है और ऑयल सप्लाई चेन में नकली उत्पाद कैसे पहुँच रहे थे।अब यह चिंता आम वाहन चालकों के लिए भी बढ़ गई है — जब इंजन ऑयल जैसे तकनीकी उत्पादों में भी नकली सामान की बिक्री हो रही है, तो भरोसा आखिर किस पर किया जाए?