अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) : घोर कलयुग की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। अलीगढ़ के मडराक थाना क्षेत्र में एक महिला अपनी बेटी की शादी से ठीक 9 दिन पहले ही होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई।
जानकारी के अनुसार, 16 अप्रैल को लड़की की शादी तय थी। इसी बीच दूल्हे ने सास को एक मोबाइल फोन गिफ्ट किया था। यहीं से दोनों के बीच छिपे-छिपे प्रेम संबंध शुरू हो गए।
आरोप है कि महिला शादी के लिए रखे गए जेवरात और नकदी भी अपने साथ लेकर चली गई। परिजनों द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी चर्चा है। सोशल मीडिया पर भी यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है।
किसी ने सही ही कहा है — प्यार अंधा होता है, ना उम्र देखता है, ना रिश्ता, ना ही समाज के बंधन!
Edited by Hari Bhan Yadav