Xpress News UP

निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्पित

Breaking News

18 January, 2022

बसपा ने खेला मास्टर स्ट्रोक, 10 छोटे दलों के साथ किया बड़ा गठबंधन

 


 लखनऊ : अगले महीने देश के 5 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए अब सभी राजनीतिक दलों ने उम्मीदवारों का ऐलान करना शुरू कर दिया है । जिसके चलते सभी राज्यों में इस वक्त राजनेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जोरों शोरों से चल रहा है ।

इन सबके साथ राजनेताओं की बयान बाजी और गुटबाजी तेज हो गई है । इसी बीच खबर सामने आई है कि बहुजन समाज पार्टी ने बस छोटे राजनीतिक दलों से गठबंधन का ऐलान कर दिया है ।

खबर के मुताबिक बहुजन समाज पार्टी के महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने इसका ऐलान किया है उन्होंने बताया है कि बहुजन समाज पार्टी को इंडिया जनशक्ति पार्टी, पच्चासी परिवर्तन समाज पार्टी, विश्व शांति पार्टी, संयुक्त जनादेश पार्टी, आदर्श संग्राम पार्टी, अखंड विकास भारत पार्टी, सर्वजन आवाज पार्टी, आधी आबादी पार्टी, जागरूक जनता पार्टी, सर्वजन सेवा पार्टी समर्थन मिला है ।


इस के साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि बसपा प्रमुख मायावती के विकासशील विचारों से प्रेरित होकर इन 10 राजनीतिक दलों ने पार्टी को अपना समर्थन दिया है और पार्टी की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने और काम करने का संकल्प लिया है ।


बसपा नेता का कहना है कि हमें पूरा यकीन है कि सब के समर्थन और सहयोग के साथ बहुजन समाज पार्टी को ऊर्जा और गति मिलेगी और सब मिलकर जनता के आशीर्वाद से मायावती को मुख्यमंत्री बनाएंगे ।

(भारतीय मीडिया.लाइव)