शाहजहांपुर : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव के निर्देश पर आज 31 दिसंबर 2025 को लोकबंधु राजनारायण जी की 39वीं पुण्यतिथि जनपद शाहजहांपुर के बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
इस अवसर पर पार्टी के नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लोकबंधु राजनारायण जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के तहत एक गोष्ठी का आयोजन सपा जिला अध्यक्ष एवं पूर्व चेयरमैन श्री तनवीर खान की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें लोकबंधु राजनारायण जी के सामाजिक व राजनीतिक योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई।
गोष्ठी में पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा, सपा प्रदेश सचिव रामसूरत यादव एवं विजय सिंह, सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश प्रमुख महासचिव सैयद रिजवान अहमद, नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी, महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, जिला उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाल, अल्पसंख्यक सभा के जिला अध्यक्ष हफीज अंसारी, महिला सभा की जिला अध्यक्ष किरन कठेरिया सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त सपा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव सरताज खान, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव मोनू कुरैशी, संतोष कुमार पाल, महिला सभा महानगर अध्यक्ष जफरीन, पूर्व सभासद दुर्गेश कुमार गुप्ता, सुखपाल सिंह वर्मा, आशिक अली, राकेश विश्वकर्मा, मोहम्मद रकीम, मनोज यादव, बहादुर सिंह यादव, श्लोक मौर्य, सौरभ कुमार भास्कर एडवोकेट, यश मौर्य, विदेशी यादव, सुनील यादव, मोहम्मद बिलाल, मोहसिन खान, सचिन भोजवाल, मोहम्मद जुबेर खान, रामनिवास यादव, रिजवान खान, अमन खान, आरिफ खान, रानू खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोकबंधु राजनारायण जी के आदर्शों को आत्मसात करने और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
Edited by Hari Bhan Yadav