Xpress News UP

निष्पक्ष पत्रकारिता को समर्पित

Breaking News

06 December, 2024

भारतीय किसान यूनियन अनंत के कार्यकर्ताओ को पुलिस ने नोयडा जाने से रोका, किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित माँगपत्र सौपा


 
 बिजनौर/लखनऊ : भारतीय किसान यूनियन अनंत के ज़िला प्रभारी के नेतृत्व में नोएडा किसानों के धरने को समर्थन करने जा रहे किसानों को पुलिस प्रशासन द्वारा नोएडा जाने नहीं दिया गया. नाराज़ किसान नोएडा जाने की ज़िद पर अड़े रहे सूचना पर नायब तहसीलदार के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम और थाना प्रभारी निरीक्षक ने किसानों को समझाकर मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र प्राप्त किया.  गुरुवार सुबह से ही भाकियू अनंत कार्यालय बढ़ापुर में ज़िला प्रभारी शेखर पाल के नेतृत्व में किसानों इकट्ठे होने शुरू हो गए. थाना प्रभारी बढ़ापुर सुशील कुमार फोर्स के साथ भाकियू अनंत कार्यालय पहुंचे और किसानों को रोक दिया.

भाकियू अनंत के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी नोएडा जाने की ज़िद पर अड़े रहे. नायब तहसीलदार बढ़ापुर राजकुमार राजस्व टीम के साथ पहुंचे. किसानों को समझाकर मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र नायब तहसीलदार बढ़ापुर राजकुमार ने प्राप्त किया.

इस दौरान मोहम्मद अख़्तर कस्सार, नफीस अंसारी, अंकित गुप्ता, अरविंद, कमरूल इस्लाम, भूरे कुरैशी, शेख लियाकत, राशिद मंसूरी, सलीम कुरैशी, मोबीन अंसारी, नाजिम सागर, अजीम अंसारी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे.